एक्सप्लोरर

कोरोना को मात देने के लिए सरकार चलाएगी टीकाकरण कार्यक्रम, 'Co-Win' ऐप के जरिए होगा रजिस्ट्रेशन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना को मात देने के लिए वो टीकाकरण अभियान चलाएंगे. इसके साथ ही वे एक 'को-विन' नाम के ऐप पर काम कर रहे हैं, जो कि पांच मॉड्यूल पर काम करेगा.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए तीन बड़ी कंपनियों ने देश में वैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल के लिए आवेदन किया है. कहा जा रहा है कि इसका टीकाकरण कार्यक्रम भी बहुत जल्द शुरु हो जाएगा. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को टीकाकरण कार्यक्रम चलाने की योजना के बारे में बताया, लेकिन इसकी शुरुआत कब होगी, अभी इसके बारे में नहीं बताया गया है.

स्वास्थ्य सचिव राजेशन भूषण ने बताया कि केंद्र सरकार ने 'Co-Win' नाम का एक ऐप बनाया है, जिसे प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है. ये ऐप शुरू से लेकर आखिरी तक पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखेगा. बता दें कि ' Co-Win' इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (eVIN) का अपग्रेडेड वर्जन है.

Co-WIN ऐप में 5 मॉड्यूल

मंत्रालय के मुताबिक Co-WIN ऐप में 5 मॉड्यूल हैं. पहला प्रशासनिक मॉड्यूल, दूसरा रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल, तीसरा वैक्सीनेशन मॉड्यूल, चौथा लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल और पांचवां रिपोर्ट मॉड्यूल... खबरों के मुताबिक एक व्यक्ति के टीकाकरण में 30 मिनट का समय लगेगा और हर सेशन में 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी.

टीका लगवाने वालों का होगा रजिस्ट्रेशन

प्रशासनिक मॉड्यूल उन लोगों के लिए है जो टीकाकरण कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाएंगे. इस मॉड्यूल के जरिए वे सेशन तय कर सकते हैं, जिसके जरिए टीका लगवाने लोगों और प्रबंधकों को नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी मिल जाएगी. रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल उन लोगों के लिए होगा जो टीकाकरण कार्यक्रम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे. इस मॉड्यूल के जरिए बड़ी संख्या में जानकारी अपलोड की जा सकती है.

टीकाकरण के बाद मिलेगा ई-प्रमाणपत्र

वैक्सीनेशन मॉड्यूल उन लोगों की जानकारियां को वेरिफाई करेगा, जो टीका लगवाने के लिए अपना रजिट्रेशन करेंगे और इस बारे में स्टेटस अपडेट करेगा. लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल के जरिए टीकाकऱण के लाभान्वित लोगों को मैसेज भेजे जाएंगे. साथ ही इससे क्यूआर कोड भी जनरेट होगा और लोगों को वैक्सीन लगवाने का ई-प्रमाणपत्र मिल जाएगा.

टीकाकरण कार्यक्रम की रिपोर्ट होगी तैयार

रिपोर्ट मॉड्यूल के जरिए टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट तैयार होंगी, जैसे टीकाकरण के कितने सेशन हुए, कितने लोगों को टीका लगा. कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन के बावजूद टीका नहीं लगवाया. इस ऐप के जरिए उन कोल्ड स्टोरेज के तापमान का रियल डाटा भी उपलब्ध होगा, जहां वैक्सीन के टीके स्टोर किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार ने की है ऐसी तैयारी, इन्हें सबसे पहले लगाया जाएगा टीका

मिशन रोजगार में जुटी योगी सरकार, आज 3600 से ज्यादा नलकूप संचालकों को खुद सीएम बांटेंगे नियुक्ति पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरगाह के पास दीपक जलाने की अनुमति दिए जाने के खिलाफ SC पहुंची विजय सरकार, जानें पूरा मामला
दरगाह के पास दीपक जलाने की अनुमति दिए जाने के खिलाफ SC पहुंची विजय सरकार, जानें पूरा मामला
Exclusive: नीट एग्जाम, कॉकरोच पार्टी से राहुल के आरोपों तक…, धर्मेन्द्र प्रधान का वादा, बोले- हर चुनौती का रखेंगे ध्यान
नीट एग्जाम, कॉकरोच पार्टी से राहुल के आरोपों तक…, धर्मेन्द्र प्रधान का वादा- 'हर चुनौती का रखेंगे ध्यान'
Explained: मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर, अंदरखाने क्या चल रहा?
मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर?
ब्रिक्स NSA बैठक में बोले चीन के विदेश मंत्री वांग यी- भारत की मदद के लिए तैयार है बीजिंग, बशर्ते…
ब्रिक्स NSA बैठक में बोले चीन के विदेश मंत्री वांग यी- भारत की मदद के लिए तैयार है बीजिंग, बशर्ते…

वीडियोज

Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive
Ali Fazal की Crime Series 'Raakh' पर बड़ा दावा, क्या बनेगी अगली Paatal Lok?
Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड: न भागने की जगह, न बचने का चांस...ऐसे काल बन गई कोचिंग!
Rajkumar Hirani ने दिया बड़ा अपडेट, जल्द लौट सकते हैं Munna Bhai और 3 Idiots
नई SUV खरीदनी है? July में launch होंगी ये सबसे बड़ी SUVs! #suv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय ने विधानसभा के अंदर की MK स्टालिन की मिमिक्री, द्रविड़ नेता की तरह लहराया हाथ, DMK ने किया वॉकआउट, VIDEO वायरल
CM विजय ने की स्टालिन की मिमिक्री, DMK चीफ की तरह लहराया हाथ, VIDEO वायरल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
Box Office: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज
किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज
Explained: मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर, अंदरखाने क्या चल रहा?
मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर?
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी
कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी
Embed widget