एक्सप्लोरर

गुरुग्राम मर्डर- मुंबई में रायन स्कूल के हेडक्वार्टर पहुंची हरियाणा पुलिस, स्कूल मालिकों ने दाखिल की अग्रिम जमानत अर्जी

स्कूल कोऑर्डिनेटर जेइस थॉमस और रायन ग्रुप के उत्तर भारत प्रमुख फ्रांसीस थॉमस गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने जेजे एक्ट के तहत इन दोनों को गिरफ्तार किया है.

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के रायन स्कूल में मासूम प्रद्युम्न की हत्या के मामले में प्रशासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है. स्कूल के कोऑर्डिनेटर जेइस थॉमस और रायन ग्रुप के उत्तर भारत प्रमुख फ्रांसिस थॉमस को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने जेजे एक्ट के तहत इन दोनों की गिरफ्तार की है.

SC जाएंगे प्रद्युम्न के पिता, जिला प्रशासन की जांच में स्कूल की सुरक्षा में खामी

फरीदाबाद: एक सरकारी स्कूल में बच्चे की हत्या, 17 दिन बाद कंकाल बरामद

UPDATES:

      • गुरुग्राम के रायन स्कूल में प्रदुम्न की हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस मुंबई पहुंची है. पुलिस रायन स्कूल के कांदीवली मुख्यालय में पहुंची है.
      • रयान इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप के मालिकों ने बॉम्बे हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत देने की मांग की है.
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रद्युम्न के पिता से आज फोन पर बात की है. उन्होंने प्रद्युम्न के पिता को आश्वासन दिया है कि वह जिस एजेंसी से या जैसी जांच कराना चाहते हैं, हम वैसी जांच कराने के लिए तैयार हैं. इस पर प्रद्युम्न के पिता ने सीएम खट्टर को धन्यवाद भी दिया है.
      • प्रद्युम्न के पिता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 12.45 पर सुनवाई शुरु होगी. परिजनों ने हत्याकांड की CBI जांच कराने की मांग की है.

    • रयान स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल की तबीयत खराब हो गई है. पूर्व प्रिंसिपल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था.
    • स्कूल के कोऑर्डिनेटर जेइस थॉमस और रायन ग्रुप के उत्तर भारत प्रमुख फ्रांसिस थॉमस को गिरफ्तार कर लिया गया है.
    • एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "स्कूल के उत्तरी भारत प्रमुख फ्रांसिस थॉमस और कोऑर्डिनेटर और एचआर प्रमुख को रविवार रात किशोर न्याय अधिनियम (जेजेए) की धारा 75 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया." उन्होंने कहा, "सोमवार सुबह उन्हें एक अदालत में पेश किया जाएगा.
    • प्रद्युम्न मर्डर केस की जांच के लिए जांच टीम मुंबई रवाना हो सकती है. नॉर्थ जोन में रायन के 23 स्कूल हैं, जिनमें से दिल्ली एनसीआर में ही 11 स्कूल हैं.
    • इस मामले में पुलिस पर भी कार्रवाई की गई है. रयान स्कूल जिस थाने के अंतर्गत आता है, उस सोहना के SHO को सस्पेंड कर दिया गया है
    • रायन ग्रुप के मालिकों से भी पूछताछ की जाएगी.  केस की जांच कर रही एसआईटी ने गुरुग्राम के रायन इंटरनेशन स्कूल में पढ़ाने वाली तीन महिला टीचरों से भी करीब दो घंटे पूछताछ की है.
    • इस केस में प्रद्युम्न के पिता ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है. पिता की मांग है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए ताकि असली सच सामने आ सके.

क्या है मामला?

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में सात साल के प्रद्युम्न की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. अब तक हत्या का ये मामला पूरी तरह से सुलझा नहीं है. हालांकि, इस मामले में पहले ही स्कूल बस के एक कंडक्टर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है.

प्रद्युम्न के माता-पिता का साफ कहना है कि इस केस की जांच सीबीआई से कराए, ताकि इस हत्या की जांच गहराई से हो सके और छोटे से छोटा गुनाहगार बच नहीं पाए. प्रद्युम्न के माता-पिता ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है.

बता दें शुक्रवार को मृतक प्रद्युमन के पिता सुबह 7.55 मिनट पर अपने बेटे को रायन स्कूल के गेट पर छोड़ते हैं और 8.10 मिनट पर उन्हें स्कूल से फोन जाता है कि उनके बेटे का कत्ल हो गया है. प्रद्युमन का कत्ल सिर्फ 15 मिनट के भीतर स्कूल परिसर में किया गया. उसका खून से लथपथ शव स्कूल के टॉयलेट में मिला. इस हत्या को लेकर हरियाणा सहित भारत में काफी रोष है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
CJP Protest Highlights: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget