एक्सप्लोरर

अयोध्या में सीएम योगी का एसपी-बीएसपी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- इनका अब विसर्जन कर दीजिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्रचार करते हुए एसपी, बीएसपी, कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, इनका अब विसर्जन कर दीजिए.

यूपी में चौथे चरण के लिए कल मतदान हैं लेकिन अभी 172 सीटों पर चुनाव बाकी हैं. चुनाव के पांचवे चरण के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी जिसके लिए नेता प्रचार में जी जीन लगा रहे हैं. इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्रचार करते हुए एसपी, बीएसपी, कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, इनका अब विसर्जन कर दीजिए.

किसानों का कर्ज माफ किया- योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने इस दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, "आप याद कीजिए मैं, पांच साल पहले आया था और कहा था राम लला आएंगे और मंदिर बनाएंगे. क्या ये एसपी, बीएसपी, कांग्रेस की सरकार में हो सकता था?" उन्होंने कहा कि, "हमारी सरकार ने कोरोना काल में सभी को मुफ्त वैक्सीन दी, बिजली देने में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया, राशन भी उपलब्ध कराया गया, लोगों को आवास दिया, लाखों किसानों का कर्ज माफ किया." उन्होंने सवला करते हुए जनता से पूछा, "क्या एसपी सरकार में आपको मिलता था?" उन्होंने आगे कहा कि, "हम अभी एक करोड़ नौजवानों को टैब्लेट दे रहे हैं. सरकार आने दीजिए दो करोड़ नौजवानों को टैब्लेट देंगे." 

इनका विसर्जन करने की जरूरत है- योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने एसपी, बीएसपी, कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि, "जब ये आपके सुख-दुख में सहभागी नहीं तो इन्हें सिर में ढोने की क्या ज़रुरत है? इनका विसर्जन करने की जरूरत है." उन्होंने कहा कि, "एसपी की सरकार के समय राम भक्तों पर गोली चली थी. आज पूरी दुनिया अयोध्या की ओर देख रही है. अयोध्या में अगले साल तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा." उन्होंने आगे कहा, "एसपी ने सत्ता में आने के बाद आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का पहला निर्णय लिया था. एसपी का हाथ आतंकवादियों के साथ है. एसपी की सरकार की संवेदना आतंकवादियों के प्रति रही है."

यह भी पढ़ें.

Ram Rahim को फरलो पर मिली राहत, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 23 फरवरी तक टली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
370 हटने की बरसी पर भड़का जन-विद्रोह, POK में पाकिस्तान का कार्यक्रम फ्लॉप
370 हटने की बरसी पर भड़का जन-विद्रोह, POK में पाकिस्तान का कार्यक्रम फ्लॉप
Xप्लेन: बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना लेकिन राह आसान नहीं, जानिए क्यों
Xप्लेन: बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना लेकिन राह आसान नहीं, जानिए क्यों
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget