एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के लिए योगी ने शुरू किया होमवर्क, अपनों से की शुरुआत

यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं. पिछली बार बीजेपी ने 71 और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल ने 2 सीटें जीती थीं.

नई दिल्ली: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अब चुनावी मूड में आ गए हैं. अगला लोकसभा चुनाव जब भी हो लेकिन उन्होंने होमवर्क शुरू कर दिया है. शुरूआत योगी ने अपनों से की है. अपनों का मतलब बीजेपी के सांसद और विधायकों से है. योगी अब इनके ज़रिए जनता के मन की बात जानना चाहते हैं. वे मंच से बार बार कहते रहे हैं कि अगला चुनाव उनके लिए भी एक परीक्षा है.

योगी आदित्यनाथ ने आज सीएम ऑफ़िस में 6 जिलों के एमपी और एमएलए को बुलाया है. दो घंटे तक इनके साथ वे चाय पर चर्चा करेंगे.जनता क्या सोचती है ? क्या चाहती है ? आम लोगों की क्या परेशानियॉं हैं और वे सरकार से क्या चाहते हैं ? मोदी और योगी सरकार की योजनाओं पर जनता की क्या राय है ?

इन सब सवालों पर योगी जन प्रतिनिधियों से सलाह मशविरा करेंगे. पीएम आवास योजना, उज्जवल गैस योजना जैसी स्कीम से कितना फ़ायदा हुआ है ? सांसदों ओर विधायकों से मिले फ़ीडबैक रिसर्च टीम को दे दी जायेगी. इसके आधार पर ही बीजेपी अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति तैयार करेगी. आपको बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने ऐसे ही रिसर्च पर शमशान और क़ब्रिस्तान का मुद्दा पिछले चुनाव में उठाया था.

सीएम के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार बताते हैं कि एमपी और एमएलए तो सीएम से मिलते रहते हैं. लेकिन इस तरह की मीटिंग जनता के सवालों को लेकर हो रही है. योगी आदित्यनाथ ने सांसदों से मिलने के लिए हफ़्ते में एक दिन रखा है. जबकि विधायकों से वे दो बार मिलते हैं. आज की बैठक में मुरादाबाद, संभल, बदायूं, सहारनपुर और शाहजहांपुर के नेताओं को बुलाया हैं.

बीजेपी के प्रवक्ता चंद्रमोहन की मानें तो सीएम और जन प्रतिनिधियों का ये संवाद लगातार जारी रहेगा. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं. पिछली बार बीजेपी ने 71 और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल ने 2 सीटें जीती थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget