एक्सप्लोरर

UP: सीएम योगी का बड़ा फैसला, NCR की तर्ज पर बनेगा 'उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र'

Uttar Pradesh News: सीएम योगी ने शुक्रवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, आवास विकास परिषद व शहरी विकास प्राधिकरणों की समीक्षा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए.

UP State Capital Region: एनसीआर की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में राज्य राजधानी क्षेत्र गठित किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने आदेश दिया है कि 'उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र' के लिए लखनऊ (Lucknow) व आसपास के जिलों को शामिल कर प्रस्ताव तैयार करें. सीएम योगी ने साथ ही कहा है कि यूपी में भूमाफिया स्वीकार नहीं है, भूमाफियाओं के खिलाफ विकास प्राधिकरण व नगरीय निकाय और तेज कार्रवाई करें. 

सीएम योगी ने शुक्रवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, आवास विकास परिषद व शहरी विकास प्राधिकरणों की समीक्षा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि विकास प्राधिकरण निवेश, रोजगार और नवाचार के लिए स्वतः स्फूर्त प्रयास करें. उन्होंने कहा कि सोलर सिटी अयोध्या दुनिया को ऊर्जा संरक्षण का संदेश देगी. मुख्यमंत्री ने इस दौरान लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण का प्रस्ताव भी मांगा है. 

सीएम योगी ने दिए ये आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से विगत 5 वर्ष में उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय नगरीय अवस्थापना सुविधाओं में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है. आरआरटीएस और मेट्रो जैसी अत्याधुनिक नगरीय परिवहन हो या शुद्ध पेयजल, इंटीग्रेटेड टाउनशिप का विकास, एक्सप्रेस-वे की रफ्तार हो या कि कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था हर क्षेत्र में तकनीक की मदद से आम शहरवासी को 'ईज ऑफ लिविंग' का अनुभव हो रहा है. प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप अगर हमें $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करना है तो हमें शहरीकरण को बढ़ाना होगा. विकास प्राधिकरणों की भूमिका इसमें बहुत अहम है. हमें नगरीय नियोजन का मॉडल देना होगा. सभी प्राधिकरण अपने विजन के अनुरूप ऐसे प्रयास करें. 

आगामी 50 वर्षों की स्थिति को ध्यान में रखकर प्लान करें- सीएम

उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं का निर्धारण करते समय आगामी 50 वर्षों की स्थिति को ध्यान में रखें. मास्टर प्लान में सुनियोजित विकास का पूरा खाका होना चाहिए. हर विकास प्राधिकरण/नगरीय निकाय में टाउन प्लानर की तैनाती की जाए. प्राधिकरणों को अपनी परियोजनाओं के लिए वित्तीय प्रबंधन भी खुद ही करने पर गम्भीरता से विचार करना होगा. नए शहर बसाने हों या कोई अन्य ग्रीन फील्ड परियोजना इनकी प्लानिंग ऐसी हो कि यहां कॉमर्शियल गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके. इससे प्राधिकरण को आय होगी, जो संबंधित परियोजना में उपयोग हो सकेगी. 

हर कॉलोनी में सभी जरूरी सुविधाएं हों- सीएम

सीएम ने कहा कि सभी प्राधिकरण, स्थानीय निकाय यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी किसी भी परिस्थिति में अवैध बस्तियां/रिहायशी कॉलोनी बसने न पाए. हर कॉलोनी में सभी जरूरी सुविधाएं हों. अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर तेजी से कार्य किया जाए. यह प्रयास वैश्विक पटल पर अयोध्या को एक विशिष्ट पहचान देने वाला होगा. अयोध्या से पूरी दुनिया को ऊर्जा संरक्षण का महान संदेश मिलेगा. यहां के ऐतिहासिक स्थलों पर भित्ति चित्र कलाकृति, राम कथा गैलरी, ओपन एयर थियेटर से जुड़े का समय से पूरे होने चाहिए. रामायण परंपरा की 'कल्चरल मैपिंग' कराई जाए. इसी प्रकार, राम वन गमन पथ पर रामायण वीथिकाओं का निर्माण कराने की कार्यवाही हो. 

लखनऊ मेट्रो के अगले चरण का प्रस्ताव भी मांगा  

मुख्यमंत्री योगी (Cm Yogi) ने कहा कि राजधानी लखनऊ में मेट्रो (Lucknow Metro) की सेवा आम जन को खूब भा रही है. कोविड काल से पूर्व करीब 72000 यात्री हर दिन इस सेवा का लाभ लेते रहे हैं, अब एक बार फिर मेट्रो में यात्रियों की संख्या पूर्ववत हुई है. लखनऊ मेट्रो के अगले चरण के विकास का प्रस्ताव तैयार कर एक सप्ताह में प्रस्तुत किया जाए. मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण में गोकुल और बलदेव के क्षेत्र को समाहित करते हुए इसका विस्तारीकरण किया जाना चाहिए. इस सम्बंध में औपचारिक प्रस्ताव तैयार किया जाए.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: यूपी निगम चुनाव में किसे टिकट देगी BJP? प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का आया बड़ा बयान

UP News: उत्तर प्रदेश में कहां-कहां से आ रहा है नशा? यूपी पुलिस को पता चले अंतरराष्ट्रीय रूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget