एक्सप्लोरर

Yogi Cabinet: योगी के इकलौते मुस्लिम मंत्री ने शपथ के बाद कह दी बड़ी बात! जानिए क्या कुछ बोले

दानिश ने प्रदेश के राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद बातचीत में एक सवाल पर कहा, ‘‘मेरे जैसे एक आम कार्यकर्ता को पार्टी नेतृत्व ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है.

उत्तर प्रदेश की नवगठित भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार में एकमात्र मुस्लिम मंत्री के तौर पर शामिल किए गए दानिश अंसारी का कहना है कि उन्हें मंत्री बनाया जाना अप्रत्याशित नहीं था, बल्कि यह एक समर्पित कार्यकर्ता के प्रति पार्टी शीर्ष नेतृत्व के भरोसे का प्रतीक है. दानिश ने प्रदेश के राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद बातचीत में एक सवाल पर कहा, ‘‘मेरे जैसे एक आम कार्यकर्ता को पार्टी नेतृत्व ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है. इसके लिए मैं उसका धन्यवाद देता हूं. मैं विश्वास दिलाता हूं कि पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करुंगा.’’

इस सवाल पर कि क्या मंत्री पद मिलना उनके लिए अप्रत्याशित था, उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं था. दरअसल BJP अपने हर कार्यकर्ता की मेहनत की कद्र करती है. यह मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता के लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व के भरोसे का प्रतीक है.’’ नवगठित सरकार के एकमात्र मुस्लिम मंत्री ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मुसलमानों के मन में भाजपा के प्रति नफरत और भ्रम फैलाया, लेकिन अब यह भ्रम जाल टूट चुका है.

उन्होंने कहा, "मुसलमानों का BJP में विश्वास बढ़ रहा है. BJP की जनकल्याणकारी योजनाओं का काफी फायदा मुस्लिम समुदाय को मिल रहा है. सरकार किसी का धर्म और जाति पूछकर योजनाओं का फायदा नहीं देती. BJP मुसलमानों की बुनियादी सुविधाओं और जरूरतों के लिए काम करती है." दानिश आजाद अंसारी बलिया से हैं. योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बने दानिश लंबे समय से राजनीति में है, उन्हें सीएम योगी का करीबी माना जाता है. दानिश बलिया के नजदीक बसंतपुर के नजदीक के रहने वाले हैं और एबीवीपी में कार्यकर्ता रहे है.

आजाद ने शुरुआती पढ़ाई बलिया से की है, जबकि ग्रेजुएशन लखनऊ से किया है. इस बार मोहसिन रजा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई हैं. पिछले कार्यकाल में भी योगी सरकार में वह इकलौते मुस्लिम मंत्री बने थे. दानिश को मेहनत का फल 2017 में मिला और उन्हें उर्दू भाषा की समिति का सदस्य बनाया गया. साल 2021 में उन्हें संगठन में अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी, हालांकि इस बार उनका कद बढ़ाकर मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है. ॉ

32 साल की उम्र में मंत्री बने वो योगी सरकार कैबिनेट का युवा चेहरा हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से उन्होंने बीकॉम किया है. इसके बाद उन्होंने मास्टर क्वालिटी मैनेजमेंट में और मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में किया है. 10 मार्च को यूपी की बड़ी जीत पर दानिश आजाद अंसारी ने लिखा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि हमारे प्रदेश की जनता अब जात-पात-धर्म-मजहब से ऊपर उठकर विकासवाद और राष्ट्रवाद को सर्वोपरि समझती है. हम सभी को इस ऐतिहासिक जीत की ढेर सारी बधाई...

यह भी पढ़ें: Yogi Adityanath Oath Ceremony: 'मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं...' इतिहास रचकर लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में चीनी विदेश मंत्री के कश्मीर का ज़िक्र करने पर भारत ने दी सख्त प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget