एक्सप्लोरर

Yogi Cabinet: शपथ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट की हुई पहली मीटिंग

Yogi Cabinet: डिप्टी सीएम पद की शप केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के यज्ञ को यूपी में भी जारी रखेंगे. कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को कम नहीं होने देंगे.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण बहुमत दिलाने वाले योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री, योगी और उनके कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने.

इस बीच योगी कैबिनेट की पहली कैबिनेट मीटिंग भी हुई, जिसमें नवनिर्वाचित मंत्री शरीक हुए. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शपथ पत्र में जनता से किए गए वादे पूरे करेंगे. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के यज्ञ को यूपी में भी जारी रखेंगे. कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को कम नहीं होने देंगे. उन्होंने ये भी कहा कि 2024 में 75 प्लस के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे. डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि मोदी जी, सीएम योगी और गृहमंत्री-नड्डा जी का धन्यवाद करता हूं.

52 मंत्रियों ने ली शपथ

लखनऊ के शहीद पथ के निकट स्थित ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम’ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 49 वर्षीय योगी आदित्यनाथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शुक्रवार को योगी के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों समेत कुल 52 मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली. शपथ लेने वालों में दो उपमुख्यमंत्रियों समेत 18 कैबिनेट मंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार के 14 राज्य मंत्री और 20 राज्य मंत्री शामिल हैं. 

केशव प्रसाद मौर्य फिर डिप्टी सीएम

केशव प्रसाद मौर्य ने लगातार दूसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि पिछली सरकार में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक को पहली बार उपमुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई. योगी की पिछली सरकार में उपमुख्‍यमंत्री रहे दिनेश शर्मा को इस बार मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है. विधानसभा चुनाव में कौशांबी जिले की सिराथू सीट से पराजित हो चुके केशव प्रसाद मौर्य फिलहाल विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं. ब्रजेश पाठक लखनऊ के कैंट क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं.

ये भी पढ़ें- कौन हैं पीएम मोदी के साथ लंबे समय तक काम करने वाले एके शर्मा, जो बने हैं योगी सरकार में मंत्री

ये भी पढ़ें- Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी सरकार के शपथ ग्रहण पर अखिलेश यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- सपा के बनाए स्टेडियम में हो रहा समारोह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget