एक्सप्लोरर

यूपी विधान परिषद उपचुनाव के नतीजे घोषित, जानें किसने मारी बाजी

सीएम योगी भी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव की तरह उच्च सदन के सदस्य चुने गए हैं. विधान परिषद की पांचवीं सीट पर भी बीजेपी के प्रत्याशी वक्फ राज्य मंत्री मोहसिन रजा का निर्वाचन लगभग तय है.

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद उपचुनाव में निर्विरोध चुने गए यानि अब वो एमएलसी बन गए हैं. सीएम योगी के खिलाफ कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ था. इसके साथ ही यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा सहित परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी एमएलसी बन गए हैं. इनके खिलाफ भी किसी उम्मीदवार ने चुनाव नहीं लड़ा.

उपचुनाव में पीठासीन अधिकारी और विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने बताया कि उपचुनाव में नाम वापसी के लिए तय मीयाद के आज दोपहर तीन बजे खत्म हो गई. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. इनके खिलाफ किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था.

मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, एसपी सदस्य यशवंत सिंह और बुक्कल नवाब की तरफ से छोड़ी गई सीटों के उपचुनाव में निर्वाचित हुए हैं. इन दोनों का कार्यकाल आठ जुलाई 2022 तक होगा. वहीं यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी उपचुनाव में जीत हासिल की है. इन दोनों का कार्यकाल जनवरी 2021 तक होगा.

सीएम योगी भी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव की तरह उच्च सदन के सदस्य चुने गए हैं. विधान परिषद की पांचवीं सीट पर भी बीजेपी के प्रत्याशी वक्फ राज्य मंत्री मोहसिन रजा का निर्वाचन लगभग तय है. इस सीट के लिये नामांकन की अवधि गुरुवार को समाप्त हो चुकी है और उनके खिलाफ किसी ने भी पर्चा नहीं भरा है. आज जांच में उनका नामांकन भी वैध पाया गया.

राज्यमंत्री मोहसिन रजा बीएसपी सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह की तरफ से खाली की गई सीट पर राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं. सिंह का कार्यकाल पांच मई 2018 को खत्म हो रहा था. इस सीट पर नाम वापसी की आखिरी तारीख 11 सितंबर है. उम्मीद है कि उसी दिन रजा को भी निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget