एक्सप्लोरर

Republic Day Parade से पश्चिम बंगाल की झांकी हटाए जाने से खफा Mamata Banerjee, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर की ये रिक्वेस्ट

Mamata Banerjee Letter to Prime Minister: सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड से पश्चिम बंगाल की झांकी को खारिज करने संबंधी केंद्र के फैसले से चकित हूं.

Republic Day Parade 2022: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आने वाले गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) के लिए पश्चिम बंगाल की प्रस्तावित झांकी की अस्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र के जरिए परेड में पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों की झांकी को शामिल करने का प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड से पश्चिम बंगाल की झांकी को खारिज करने संबंधी केंद्र के फैसले से चकित हूं. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए पश्चिम बंगाल की झांकी को बिना कोई कारण बताए खारिज किया गया.

केंद्र द्वारा सुभाष चंद्र बोस पर पश्चिम बंगाल की गणतंत्र दिवस की झांकी को खारिज करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को पीएम मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है. नेताजी की विशेषता वाली अपने राज्य की झांकी को अस्वीकार करने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आगामी गणतंत्र दिवस परेड से पश्चिम बंगाल सरकार की प्रस्तावित झांकी को अचानक बाहर किए जाने के भारत सरकार के निर्णय से आहत हैं.

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: BJP के साथ नहीं बनी बात, उत्तर प्रदेश में JDU अकेले लड़ेगी चुनाव

उन्होंने लिखा यह हमारे लिए और भी चौंकाने वाली बात है कि झांकी को बिना कोई कारण या औचित्य बताए खारिज कर दिया गया. प्रस्तावित झांकी नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनकी आईएनए की 125 वीं जयंती वर्ष पर उनके योगदान की स्मृति में थी. उन्होंने लिखा कि बंगाल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सबसे आगे था. देश की आजादी के लिए सबसे बड़ी कीमत देश के विभाजन और लाखों लोगों को खोकर राज्य ने चुकाई है. उन्होंने पत्र में लिखा कि यह चौंकाने वाला है कि स्वतंत्रता सेनानियों के इस योगदान को हमारी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर गणतंत्र दिवस के अवसर को मनाने के लिए देश के समारोह में कोई जगह नहीं मिल रही है. तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा है कि पार्टी केंद्र के फैसले का विरोध करेगी.

ये भी पढ़ें- UP Election: कल होगी यूपी BJP कोर कमेटी की बैठक, अमित शाह-नड्डा के साथ उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget