एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की बैठक से ममता नाराज, कहा- हमें बोलने नहीं दिया गया, ऑक्सीजन-ब्लैक फंगस पर कुछ नहीं पूछा

ममता बनर्जी ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्रियों को कठपुतली की तरह बिठाकर रखा. हम अपमानित महसूस कर रहे हैं. बैठक में सीएम को बोलने नहीं दिया गया.ममता बनर्जी ने कहा- पीएम ने हम से ऑक्सीजन, जानलेवा ब्लैक फंगस और दवाइयों को लेकर कुछ नहीं पूछा. सिर्फ बीजेपी के मुख्यमंत्रियों को बोलने दिया गया.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और इन राज्यों के 54 कलेक्टरों के साथ बैठक की. इस बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज हो गईं. ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पीएम मोदी पर विपक्ष के मुख्यमंत्रियों को नहीं बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बैठक में सिर्फ बीजेपी के मुख्यमंत्रियों को बोलने दिया गया.

ब्लैक फंगस और दवाइयों को लेकर कुछ नहीं पूछा- ममता

पीएम मोदी के संबोधन के बाद ममता बनर्जी ने कहा, ‘’बैठक में मुख्यमंत्रियों को कठपुतली की तरह बिठाकर रखा. हम अपमानित महसूस कर रहे हैं. बैठक में सीएम को बोलने नहीं दिया गया.’’ उन्होंने कहा, ‘’पीएम ने हम से ऑक्सीजन, जानलेवा ब्लैक फंगस और दवाइयों को लेकर कुछ नहीं पूछा.’’

ममता ने बैठक का राजनीतिकरण करने की कोशिश की- बीजेपी

ममता बनर्जी के इन आरोपों पर बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''ममता बनर्जी ने कोरोना पर की गई बैठक का राजनीतिकरण करने की कोशिश की है.'' उन्होंने कहा, ''ये कौन तय करेगा कि उन्हें बोलने दिया गया या नहीं. विपक्ष के नेता हमेशा अपनी सरकार की विफलता छिपाने के लिए पीएम मोदी पर ऐसे आरोप लगाते हैं.''

खुद तीन महीनों बाद बैठक में शामिल हुईं, अब आरोप लगा रहीं- बीजेपी

अमित मालवीय ने कहा, ''ममता बनर्जी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच तीन महीनों बाद पीएम मोदी के साथ बैठक में शामिल हुईं और अब वह बैठक पर सवाल उठा रही हैं.'' उन्होंने कहा, ''ये शुद्ध रूप से राजनीति है. ममता को बैठक से निकलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं, बल्कि अपने राज्य के लोगों की सुध लेनी चाहिए.''

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: CMs-DMs के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी- गावों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत, व्यवस्थाओं की निगरानी करें

Corona Update: लगातार तीसरे दिन कोरोना केस बढ़े, 24 घंटे में 2.76 लाख नए मामले, 3874 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget