एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: अटल आयुष्मान योजना शुरू, 23 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत राज्य में रहने वाले हर परिवार को हर साल पांच लाख रुपये के निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी.

देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आज उत्तराखंड में ‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’ की शुरूआत हो गयी. इसके साथ ही सभी प्रदेशवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया. इस योजना के तहत राज्य में रहने वाले हर परिवार को हर साल पांच लाख रुपये के निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने इस योजना को लागू करने के बाद विभिन्न लाभार्थियों को योजना से संबंधित 'गोल्डन कार्ड' वितरित किए. इस दौरान योजना के तहत चिन्हित विभिन्न अस्पतालों के साथ समझौता ज्ञापन :एमओयू: भी किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने जल्द ही बच्चों व बुजुर्गों के लिए निशुल्क ओपीडी की भी सुविधा देने और 26 जनवरी से राज्य में पूरी तरह से समर्पित एयर-एम्बुलेंस शुरू करने की भी घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना की वेबसाइट व ऐप की भी औपचारिक शुरूआत की. उन्होंने कहा, 'हमारे शास्त्रों में ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया’ कहा गया है. राज्य सरकार भी इसी भावना पर काम कर रही है. उत्तराखण्ड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में हम तकनीक का उपयोग करने का प्रयास कर रहे हैं. हमने टेली रेडियोलॉजी, टेली मेडिसिन की सुविधा अनेक दूरस्थ चिकित्सा केंद्रों में प्रारम्भ की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना को अपनी इस योजना की प्रेरणा बताते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में इलाज से वंचित न रहे इसीलिए इस योजना में राज्य के सभी परिवारों को कवर किया गया है और इसमें कैशलैस इलाज का प्रबंध किया गया है. उन्होंने कहा कि इन्श्योरेंस में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए योजना को ट्रस्ट मोड में संचालित किया जा रहा है और योजना को बहुत ही सरल बनाया गया है .

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना से 23 लाख परिवार लाभान्वित होंगे और 1350 गंभीर बीमारियों का इसमें उपचार हो सकेगा. उन्होंने कहा कि 99 सरकारी व 66 निजी चिकित्सा संस्थान इसमें चयनित हैं. उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से राज्य में पूरी तरह से समर्पित एयर-एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाएगी. अभी आवश्यकता होने पर गम्भीर रोगियों के लिए हेलीकाप्टर उपलब्ध करवाया जाता है.

यह भी पढ़ें- बोगीबील ब्रिज: पीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे रेल-रोड पुल का उद्घाटन किया, फाइटर जेट की भी हो सकेगी लैंडिंग अब नितिन गडकरी ने कहा- अगर सांसद और विधायक हारते हैं तो कौन जिम्मेदार होगा? मध्य प्रदेश : सीएम कमलनाथ ने किया कैबिनेट का गठन, 8 ठाकुर मंत्री बनाए, सिर्फ 2 महिलाओं को मिली जगह BJP सांसद उदित राज ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा- दलितों की नाराजगी की वजह से हारी पार्टी वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget