एक्सप्लोरर

JEE-NEET में सफल हुए सरकारी स्कूल के छात्रों को सीएम केजरीवाल ने किया सम्मानित, बोले- दिल्ली ने पूरे देश को दिखाई राह

Delhi CM Arvind Kejriwal दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेईई और नीट में सफलता पाने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों को सम्मानित किया और कहा-दिल्ली ने शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश को राह दिखाई.

Delhi News: दिल्ली सरकार ने जेईई और नीट (JEE-NEET Exam) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले दिल्ली के सरकारी (Delhi Govt Scools) स्कूल के छात्रों को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को त्यागराज स्टेडियम (Tyagraj Stadium) में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया. समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) थे. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia), शिक्षा सचिव समेत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

दिल्ली सरकार के निमंत्रण पर सम्मान समारोह में छात्रों के माता-पिता भी शामिल हुए. नीट और जेईई में सफल होने वाले छात्रों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपने अनुभवों को साझा किया. एक-एक बच्चे ने बताया कि कैसे उन्होंने सफलता हासिल की. इनमें से कई बच्चे ऐसे हैं, जो बेहद गरीब परिवार से आते हैं.

केजरीवाल ने कहा-दिल्ली ने देश को नई राह दिखाई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने शिक्षा क्षेत्र में क्रांति लाकर पूरे देश को एक राह दिखाई है. हमारे सरकारी स्कूलों के 648 बच्चे नीट और 493 बच्चे जेईई में सफल हुए हैं. मेरा सपना है कि अपने देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मुहैया करा सकूं. मुझे खुशी है कि हम लोग कम से कम दिल्ली में हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दे पा रहे हैं.

शिक्षा चैरिटी नहीं, अधिकार की बात है

सीएम ने कहा कि आज हमारे स्टूडेंट्स, टीचर्स और प्रिंसिपल्स ने दिल्ली में शिक्षा क्रांति लाकर पूरे देश को दिशा दिखाई है कि सरकारी स्कूल ठीक हो सकते हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा चैरिटी का नहीं, अधिकार का मसला है. देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए. हम हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देकर एक पीढ़ी के अंदर अपने देश से गरीबी दूर सकते हैं. हम परिवार में सबसे अधिक तवज्जो शिक्षा को देते हैं, तो देश और राज्य के अंदर भी दे सकते हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब हमने सरकार संभाली, तब दिल्ली सरकार का बजट भी सीमित था, लेकिन हमने सबसे पहले बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का फैसला लिया. दिल्ली की तरह पूरे देश के सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा दी जा सकती है और यह संभव है.

ये भी पढ़ें:

Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट मर्डर केस की जांच करने गोवा पहुंची CBI टीम, डॉक्टरों से भी करेगी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को अंगूठी देगी BJP, जानिये कितना आएगा खर्चा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget