एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चों को अंगूठी देगी BJP, जानिये कितना आएगा खर्चा

Happy Birthday PM Modi: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. इस खास मौके पर बीजेपी अलग अलग राज्यों में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत पूरे देश में इसे मनाने की तैयारी कर रहा है.

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. इस खास मौके पर बीजेपी अलग अलग राज्यों में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत पूरे देश में इसे मनाने की तैयारी कर रहा है. ये कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा.

हर राज्य में आम से लेकर राज्य सरकार अपने-अपने तरीके से इस जश्न का प्लान बना रहे हैं. इस बीच तमिलनाडु में बीजेपी ने एक बड़ा ऐलान किया है. दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया के खबर के मुताबिक, राज्य के बीजेपी इकाई ने फैसला किया है कि वह इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जन्म लेने वाले नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देंगे. ये अंगूठी एक तोहफे की तरह दी जाएगी. इतना ही नहीं इस दिन 720 किलोग्राम मछली बांटने की भी इंतजाम है.

इस ऐलान के बाद अब सवाल उठता है कि आखिर इस दिन जन्मे सभी नवजात बच्चों को अंगूठी बांटने में कितना खर्च आएगा. अंगूठी बांटने के कार्यक्रम में आने वाले खर्च को लेकर मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि तोहफे के तौर पर दी जाने वाली एक अंगूठी करीब 2 ग्राम की होगी. 2 ग्राम सोने की कीमत 5000 के आसपास हो सकती है. 

उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी का जन्मदिन अपने तरीके से मना रहे हैं, ये कोई मुफ्त में दी जाने वाली रेवड़ी नहीं बल्कि इस तोहफे के जरिए हम पीएम के जन्मदिन पर पैदा होने वाले बच्चे का स्वागत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकारी RSRM हॉस्पिटल 17 सितंबर के दिन 10-15 बच्चे जन्म ले सकते हैं और ये गिफ्ट उन्हीं बच्चों को मिलेगा.

वहीं ABP न्यूज ने गाजियाबाद के ज्वेलरी शॉप के मालिक विवेक से बात करते हुए सोने के कीमत जानने की कोशिश की. विवेक ने कहा कि फिलहाल मार्केट में 22 कैरेट, 20 कैरेट और 18 कैरेट के सोने की ज्वेलरी है. इस वक्त 2 ग्राम सोने की कीमत कम से कम 10 हजार होगी. वहीं चेन्नई में सोने की कीमतों की बात करें तो यहां साल की शुरुआत से ही लगातार रुझान देखा जा रहा है. चेन्नई में सोने की मांग बढ़ रही है. आज यहां सोने की कीमतों के बारे में बूात करें तो 1 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 4,626 रुपये है जबकि 22 कैरेट की कीमत 4680 है. कल के मुकाबले आज सोने की कीमतों में 54 रुपये की कमी आई है.

बांटी जाएगी मछली 

मंत्री एल मुरुगन ने बताया, इस खास मौके पर हम एक और अनूठी योजना लेकर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि कल मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के निर्वाचन क्षेत्र में 720 किलोग्राम मछली भी बांटी जाएगी. इस योजना के पीछे का कारण प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को प्रोत्साहित करना है. वहीं 720 किलोग्राम मछली इसलिए बांटी जा रही है क्योंकि इस साल पीएम 72 साल के हो रहे हैं. 

दिल्ली में 'सेवा पखवाड़े' का आयोजन 

एक तरफ जहां तमिलनाडु यूनिट नवजात बच्चों को अंगूठी देकर पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बना रहा है. वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में भी पीएम का जन्मदिन बेहद ही शानदार तरीके से मनाया जाएगा. दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर भाजपा 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक 'सेवा पखवाड़े' मनाएगी. उन्होंने कहा कि इस दौरान कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें एक कार्यक्रम विशेष दौड़ का आयोजन है. जिसमें झुग्गी झोपड़ी के लोग हिस्सा ले सकेंगे. आदेश गुप्ता ने बताया कि इस दौड़ के आयोजन में शहर के बस्तियों के लगभग 10,000 बच्चे और युवा हिस्सा लेंगे. 

चीतों की वापसी होने जा रही

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश को में चीतों की वापसी होने जा रही है. करीब 70 साल बाद भारत में दोबारा चीता दिखाई पड़ेंगे. भारत की विरासत को दोबारा स्थापित किया जाएगा. पीएम मोदी की उपस्थिति में 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 8 चीते छोड़े जाएंगे. ये चीते नामीबिया से भारत लाए जा रहे हैं. जिन्हें 16 सितंबर को नामीबिया की राजधानी विंडहॉक से एक विशेष विमान के जरिए भारत लाया जा रहा है. 

वन्य जीव एवं पर्यावरण मंत्रालय, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीता लाने की तैयारी कर रहा है. नामीबिया से करार के चलते सबसे पहले 17 सितम्बर को 8 चीते भारत लाए जा रहे हैं. जबकि दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए जाने को लेकर दोनो देशों के बीच बातचीत अंतिम दौर में है. अफ्रीका की टीम ने भारत का दौरा कर तैयारियों का जायजा भी लिया है. वह तैयारियों से संतुष्ट हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक
मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक
BAPS-एफिल टावर विवाद पर अभिजीत दीपके बोले- 'पिछड़ी सोच वाले पुरुष...'
BAPS-एफिल टावर विवाद पर अभिजीत दीपके बोले- 'पिछड़ी सोच वाले पुरुष...'
पुतिन, जिनपिंग और पेज़ेश्कियान आएंगे भारत, BRICS में क्या होगा खास?
पुतिन, जिनपिंग और पेज़ेश्कियान आएंगे भारत, BRICS में क्या होगा खास?
हज यात्रियों के लिए नोटिस जारी, ये गलतियां कीं तो रद्द होगा रजिस्ट्रेशन
हज यात्रियों के लिए नोटिस जारी, ये गलतियां कीं तो रद्द होगा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा
Aamrapali Dubey का Bigg Boss 20 में Game Plan, Fights, Salman Khan और Competition पर खुलासा
Bigg Boss 20 Grand Premiere: 16 Contestants की Entry, Salman Khan के साथ शुरू हुआ नया Season
Bigg Boss 20: 17 Contestants की पूरी लिस्ट, Mahhi Vij, Isha Rikhi, Gullu समेत ये नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक
मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
यूपी के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
यूपी के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ICC की ताजा रैंकिंग जारी, दीप्ति शर्मा ने लगाई छलांग, पाकिस्तानी गेंदबाज को पछाड़ा
ICC की ताजा रैंकिंग जारी, दीप्ति शर्मा ने लगाई छलांग, पाकिस्तानी गेंदबाज को पछाड़ा
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
गमले में कैसे उगाएं अजवाइन का पौधा, जानें किचन गार्डनिंग का तरीका
गमले में कैसे उगाएं अजवाइन का पौधा, जानें किचन गार्डनिंग का तरीका
Embed widget