एक्सप्लोरर

HSCL Paper Leak Case: ' 10 वीं का पेपर लीक होना सरकार की विफलता...', बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

Assam Government: 10वीं के सामान्य विज्ञान का पेपर लीक होने के बाद पेपर को रद्द कर दिया गया था. पेपर सोमवार (13 मार्च) को सुबह 9 बजे होने वाला था. अब ये परीक्षा 31 मार्च को कराई जाएगी.

CM On HSCL Paper Leak Case: असम में 10वीं का पेपर लीक केस में राजनीति जारी है. विपक्षी दल इस मामले में सरकार को घेरने की कोशिश में लगे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने इसे सरकार की विफलता बताया है. उन्होंने कहा, "राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना उनकी सरकार की ओर से एक विफलता है." मुख्यमंत्री ने यह बातें विधानसभा सत्र में कहीं.

विधानसभा सत्र के दौरान सीएम सरमा ने दावा किया कि इस घोटाले के पीछे के मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है. उन्होंने कहा, "मैट्रिक का पेपर लीक नहीं होना चाहिए था. यह हमारी विफलता को दर्शाता है. मैं इसे स्वीकार करता हूं. इस मामले में एक केंद्र प्रभारी और तीन शिक्षकों सहित सभी मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी."

22 लोग हिरासत में लिए गए

पुलिस ने मंगलवार (14 मार्च) को कहा था कि HSLC परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और 22 को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. असम के डीजीपी जीपी सिंह ने मीडिया को बताया था कि राज्य के विभिन्न हिस्सों जैसे गुवाहाटी, उत्तरी लखीमपुर, धेमाजी, सादिया, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया से छात्रों समेत 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

31 मार्च को हो सकती है परीक्षा

विपक्ष इस मामले में लगातार शिक्षा मंत्री रणोज पेगू के इस्तीफे की मांग कर रहा है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए राज्य भर में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. कुछ लोगों ने एसईबीए अध्यक्ष आरसी जैन के इस्तीफे की मांग की है. बता दें कि पेपर लीक होने के बाद 13 मार्च को परीक्षा रद्द कर दी गई थी, अब इस परीक्षा को 31 मार्च को कराए जाने का फैसला लिया गया है. 

ये भी पढ़ें-Delhi Excise Policy: के कविता के सपोर्ट में उतरे BRS नेता, दिल्ली से तेलंगाना तक विवाद- तेज हुआ BJP के खिलाफ पोस्टर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget