एक्सप्लोरर

'दिल्ली में चुनी हुई सरकार को 2 करोड़ लोगों के लिए काम करने दीजिए..', केजरीवाल की LG को चिट्ठी, लगाए ये आरोप

Arvind Kejriwal news: केजरीवाल ने कहा कि सबसे वरिष्ठ पार्षद को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है, जबकि इस मामले में उपराज्यपाल ने बीजेपी के पार्षद को प्रोटेम स्पीकर बनाने का काम किया है

Delhi news: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने 10 मनोनीत पार्षदों को लेकर उपराज्यपाल पर सवाल उठाए और उन्हें एक चिट्ठी लिखी. उन्होंने BJP के प्रोटेम स्पीकर नियुक्ति पर सवाल उठाए. साथ ही उन्होंने उपराज्यपाल पर बीजेपी के पक्ष में काम करने के आरोप लगाए.

दिल्ली में मेयर चुनाव मामले पर केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में चुनी हुई सरकार को 2 करोड़ लोगों के लिए काम करने दीजिए. संविधान को मज़बूत करने का काम कीजिए."
केजरीवाल ने कहा कि सबसे वरिष्ठ पार्षद को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है, जबकि इस मामले में भी एलजी (उपराज्यपाल) ने बीजेपी के पार्षद को प्रोटेम स्पीकर बनाने का काम किया है.''

बता दें कि शुक्रवार, 6 जनवरी को दिल्ली में MCD के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी. उसी दौरान सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेताओं में हाथापाई शुरू हो गई. लगभग 4 घंटे चले हंगामे के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया.

केजरीवाल ने BJP के प्रोटेम स्पीकर नियुक्ति पर सवाल उठाए

उपराज्यपाल ने मेयर चुनाव के लिए बीजेपी की पार्षद सत्या शर्मा को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था. इससे पहले AAP ने मुकेश गोयल के नाम का प्रस्ताव रखा था. सत्या के नाम पर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति जताई. वहीं, प्रोटेम स्पीकर सत्या ने जैसे ही उपराज्यपाल के मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलानी शुरू की तो सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी.

'LG ने खुद ही प्रोटेम स्पीकर चुन लिया'

अब केजरीवाल ने चिट्ठी लिखकर, उपराज्यपाल पर सवाल उठाए है. केजरीवाल ने कहा कि एक चुनी हुई सरकार इसे (प्रोटेम स्पीकर) सदन में भेजने का काम करती है, लेकिन उसे उपराज्यपाल ने खुद ही चुन लिया. 

केजरीवाल ने कहा, "हज कमिटी का चेयरमेन चुनी हुई सरकार तय करती है, लेकिन यहां भी उपराज्यपाल ने सरकार को बायपास करने का काम किया.

यह भी पढ़ें: आज नहीं होगा एमसीडी मेयर का चुनाव, ढाई घंटे तक चले हंगामे के बाद स्थगित हुई सदन की कार्यवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget