एक्सप्लोरर

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों के लिए CM केजरीवाल ने शुरू की वीडियो कॉल सुविधा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकनायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के मरीजों के लिए वीडियो कॉल सुविधा का इंतजाम किया है. अब मरीज वीडियो कॉल के जरिए अपने परिजनों से बात कर सकेंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकनायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के मरीजों के लिए  गुरुवार को वीडियो कॉल की सुविधा शुरू की है. जिससे वो अपने परिजनों से बात कर सकें.

केजरीवाल ने कहा कि एलएनजेपी को 17 मार्च को कोविड-19 अस्पताल घोषित किया गया था. तब से अस्पताल से कोरोना वायरस से संक्रमित 2700 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं. यह देश में सिर्फ ऐसा कोविड-19 अस्पताल है जिसमें दो हजार बेड हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक कोरोना वायरस के मरीज के रिश्तेदार उससे बात नहीं कर पाते थे, लेकिन इस मसले का समाधान कर दिया गया.

कोरोना मरीज और रिश्तेदार वीडियो कॉल के जरिए कर सकेंगे एक दूसरे से बात

केजरीवाल ने कहा, "हमने कोरोना वायरस वार्ड में टेबल लगाई हैं और बाहर एक काउंटर बनाया है. इसका इस्तेमाल मरीज और उनके रिश्तेदार वीडियो कॉल के लिए कर सकते हैं."

सुविधा शुरू करने के बाद, केजरीवाल ने अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कुछ मरीजों से बातचीत की. एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों से मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा कर्मी कई दिनों तक घर नहीं जाते हैं और अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलते हैं, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि कहीं संक्रमण फैल न जाए.

केजरीवाल ने डॉक्टरों से कहा, "यहां डॉक्टर वाकई मेहनत से काम कर रहे हैं. आप कल्पना कर सकते हैं कि इस गर्मी में पीपीई किट पहनना कितना कठिन काम है." उन्होंने कहा कि अगर कोई कमी है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है ना कि स्वास्थ्य कर्मी.

केजरीवाल ने कहा, "हम (सरकार) आप के पीछे चट्टान की तरह खड़े हैं. अगर आपको कोई दिक्कत होती है तो हम आपके साथ हैं. हम सुविधाओं को सुधारने के लिए मिलकर काम करेंगे. बिल्कुल सुधार की गुंजाइश है."

यह भी पढ़ें.

JP नड्डा का कांग्रेस पर हमला, कहा- एक परिवार की गलतियों के कारण 43 हजार स्क्वेयर किलोमीटर भूमि चली गई

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का आरोप, राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की फंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget