एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव में करीब 99% मतदान, 20 जुलाई को आएगा फैसला

राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अनूप मिश्रा ने शाम पांच बजे तक चले मतदान के बाद बताया कि अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, असम, गुजरात, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, उत्तराखंड और पुडुचेरी में सौ फीसदी मतदान हुआ. वोटों की गिनती 20 जुलाई को होगी.

नई दिल्ली: देश के 14वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज हुए मतदान में निर्वाचक मंडल के लगभग 99 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अनूप मिश्रा ने शाम पांच बजे तक चले मतदान के बाद बताया कि अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, असम, गुजरात, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, उत्तराखंड और पुडुचेरी में सौ फीसदी मतदान हुआ. संसद भवन और सभी राज्यों की विधानसभाओं में बनाए गए मतदान केन्द्रों पर आज सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ. वोटों की गिनती 20 जुलाई को होगी.

सत्तारूढ़ एनडीए की ओर से रामनाथ कोविंद और विपक्षी गठबंधन की ओर से कांग्रेस नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है. लोकसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी मिश्रा ने बताया कि संसद भवन स्थित मतदान केन्द्र पर 99 फीसदी मतदान हुआ. मिश्रा ने बताया कि लोकसभा और राज्यसभा के कुल 776 सदस्यों में से 771 सदस्यों को ही वोट देने के लिए योग्य घोषित किया गया था. इनमें से दोनों सदनों की दो-दो सीटे खाली हैं जबकि बीजेपी सांसद छेदी पासवान के पास वोट देने का अधिकार नहीं था.

मिश्रा ने बताया कि संसद भवन में स्थित मतदान केन्द्र पर 717 सांसदों को मतदान करना था लेकिन इनमें से 714 ने यहां मतदान किया. टीएमसी सांसद तापस पाल, बीजेडी के रामचंद्र हंसदा और पीएमके सांसद अंबुमणि रामदास ने वोट नहीं डाला.

वहीं 54 सांसदों ने अपने राज्य की विधानसभा में बनाए गए मतदान केन्द्र पर वोट डालने की अनुमति मांगी थी. इनमें गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर, यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती शामिल हैं. जबकि गुजरात से विधायक और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संसद भवन में मतदान करने की अनुमित मांगी थी.

मिश्रा ने बताया कि संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल थे. उन्होंने बताया कि दिल्ली सहित दूसरे राज्यों में भी लगभग सौ फीसदी मतदान हुआ.

संसद भवन सहित राज्यों की विधानसभाओं में बनाए गए कुल 32 मतदान केन्द्रों पर आज हुए मतदान के बाद 20 जुलाई को दिन में 11 बजे से मतगणना होगी. सभी मतदान केन्द्रों से मतपेटियों को संसद भवन स्थित मतदान केन्द्र पर भेजा जायेगा. मतगणना के दौरान सबसे पहले संसद भवन स्थित मतदान केन्द्र के वोटों की गिनती होगी इसके बाद राज्यों की विधानसभाओं से लाए गए मतपत्रों की गिनती की जाएगी.

राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में कुल 4896 मतदाता हैं. इनमें 4120 विधायक और 776 सांसद शामिल हैं. विधान परिषदों के सदस्य राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में शामिल नहीं होते हैं. हर सांसद के मत का मूल्य 708 और विधायक का मतमूल्य हर राज्य में अलग-अलग है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget