एक्सप्लोरर

मेघालय में मजदूर की चाकू मारकर हत्या, मृतकों की संख्या दो हुई

पिछले दिनों खासी हिल्स जिले के इछामती इलाके में एक रैली के दौरान खासी छात्र संघ के सदस्यों और गैर आदिवासियों के बीच संघर्ष छिड़ गया था. इसी के बाद से तनाव जारी है.

शिलांग: शिलांग के व्यस्त लेवडूह बाजार में शनिवार को एक प्रवासी मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई जिससे मेघालय में आदिवासी और गैर आदिवासी समूह के बीच संघर्ष में मरने वालों की संख्या दो हो गई है. पुलिस अधीक्षक क्लाउडिया लिंगवा ने बताया कि नगर के मध्य में चाकू से हुए हमले में सात लोग घायल हो गए और उनमें से दो लोगों की मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि हमले में शामिल लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. अधिकारी ने बताया कि सोहरा सिविल उपमंडल के सोहरा बाजार में भीड़ के हमले में एक प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने कहा कि उसे शिलांग के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि संघर्ष में घायल लोगों की संख्या 16 तक पहुंच गई है.

भारत- बांग्लादेश सीमा के नजदीक ईस्ट खासी हिल्स जिले के इछामती इलाके में शुक्रवार को एक रैली के दौरान खासी छात्र संघ के सदस्यों और गैर आदिवासियों के बीच संघर्ष छिड़ गया जिसमें एक आदिवासी की मौत हो गई.

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ और इनर परमिट लाइन की मांग को लेकर आयोजित रैली के दोरान संघर्ष छिड़ गया जिससे राज्य के कई हिस्से में तनाव पैदा हो गया. इसके बाद सरकार ने शिलांग के दो थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया और छह जिलों में मोबाइल और एसएमएस सेवाओं को रोक दिया गया.

दिन के समय कर्फ्यू में ढील दी गई जबकि मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी रहा. मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और शांति की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. हमने प्रभावित इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की है.’’

उन्होंने शुक्रवार की लड़ाई में मारे गए व्यक्ति के परिवार के लिए दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की. अधिकारियों ने कहा कि अधिकारी वर्तमान स्थिति को देखते हुए शिलांग में रात दस बजे से कर्फ्यू लगाने के बारे में विचार कर रहे हैं. मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

राज्यपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं मेघालय में सभी नागरिकों, आदिवासियों या गैर आदिवासियों से शांत रहने की अपील करता हूं. अफवाहें नहीं फैलाएं और उन पर ध्यान नहीं दें. मुख्यमंत्री ने मुझसे बात की है. उन्होंने मुझे आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है. अब सबसे बड़ी जरूरत कानून व्यवस्था बनाए रखना है.’’

हिंसा ग्रस्त उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थिति शांतिपूर्ण, कॉन्स्टेबल मोहम्मद अनीस के घर की मरम्मत कराएगी BSF

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget