एक्सप्लोरर

Tamilnadu: कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में हुई जमकर हाथापाई, झड़प में चार कार्यकर्ता घायल, जानें क्या है वजह

Congress: तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केएस अलागिरी के सामने ही दोनों गुट आपस में झगड़ पड़े और मारपीट करने लगे. हंगामे के चलते पुलिस को हस्तक्षेप कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा.

Clashes Between Congress Leaders: चेन्नई में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय (Congress Party Headquarters) में दो समूहों के बीच मंगलवार (15 नवंबर) की रात जमकर हंगामा हुआ. यह हंगामा इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई पर उतर आई. यह हंगामा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी का झंडा फहराने पर हो रही चर्चा के दौरान हुआ. यह झड़प टीएनसीसी कोषाध्यक्ष और नंगुनेरी विधायक रूबी आर मनोहरन के समर्थकों के बीच हुई. 

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केएस अलागिरी के सामने ही दोनों गुट आपस में झगड़ पड़े और मारपीट करने लगे. हंगामे के चलते पुलिस को हस्तक्षेप कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा. झड़प में कम से कम चार पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. हालांकि, पार्टी ने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

क्यों हुआ बवाल 

यह विरोध टीएनसीसी अध्यक्ष के. एस. अलागिरी की तरफ से एआईसीसी सचिवों, पूर्व टीएनसीसी अध्यक्षों, कार्यकारी अध्यक्षों, पूर्व विधायकों और सांसदों और मौजूदा विधायकों और सांसदों के साथ संसद चुनावों पर चर्चा करने और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के झंडे के खंभे लगाने के लिए निर्धारित बैठक के दौरान हुआ.

मंत्रियों में मनमुटाव 

इससे पहले हाल ही में कांग्रेस के दो प्रखंड अध्यक्षों कलक्कड़ और नंगुनेरी के चुनाव परिणामों की घोषणा से नाराज मनोहरन के समर्थक बसों में सवार होकर पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे. तमिलनाडु से गुजरी राहुल गांधी की यात्रा के बाद अब यहां कई मंत्रियों में मनमुटाव की खबरें सामने आने लगी हैं. 

भारत जोड़ो यात्रा 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राज्य से गुजरते ही कांग्रेस नेताओं के बीच झगड़े की खबरें सामने आने लगी हैं, जबकि कांग्रेस की इस यात्रा का मकसद कांग्रेस को मजबूती देना है. कांग्रेस की यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जो अगले साल कश्मीर में जाकर खत्म होगी. इस दौरान कांग्रेस लगातार बीजेपी को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर घेरती नजर आ रही है. अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस के तमाम नेता इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं.  

ये भी पढ़ें: Gujarat Election 2022 : गुजरात के सियासी घमासान के बीच घाटलोडिया सीट से सीएम भूपेंद्र पटेल ने भरा पर्चा, नामांकन के दौरान अमित शाह भी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget