एक्सप्लोरर

गुजरात: 'धमन-1' वेंटिलेटर पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, सीएम रूपाणी पर लगाया ये आरोप

'धमन-1' वेंटिलेटर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में टकराव हो गया है.कांग्रेस ने गुजरात के सीएम विजय रूपाणी पर इसको लेकर कुछ आरोप लगाए हैं.

अहमदाबाद: कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि गुजरात सरकार उस कंपनी के बनाये हुए ‘‘धमन-1’’ वेंटिलेटर्स को बढ़ावा देकर कोरोना मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसका स्वामित्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के एक मित्र के पास है.

वहीं बीजेपी ने इन आरोपों को निराधार कहकर खारिज कर दिया है. पार्टी ने कहा कि विपक्षी दल ऐसे आरोप लगाकर एक स्थानीय निर्माता की छवि को खराब कर रहा है. गुजरात सरकार ने बुधवार को धमन-1 वेंटिलेटर्स को खरीदने के अपने निर्णय का बचाव करते हुए दावा किया था कि वे किसी भी अन्य वेंटिलेटर की तरह अच्छे हैं और उन्हें केन्द्र की ओर से मान्यता प्राप्त एक प्रयोगशाला ने प्रमाणित किया है.

प्रधान स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था कि राजकोट स्थित ज्योति सीएनसी ने धमन-1 ब्रांड वाले वेंटिलेटर विकसित किए हैं. वहीं कांग्रेस की राज्य इकाई ने दावा किया कि कंपनी के मालिक पराक्रम सिंह जड़ेजा रूपाणी के मित्र हैं.

कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा, ‘‘ धमन-1 कोई वेंटिलेटर है ही नहीं. यह महज एक यंत्रीकृत एम्बु-बैग है जो शरीर में आक्सीजन की आपूर्ति करता है. हम किसी कंपनी के खिलाफ नहीं हैं. हमारा यह मानना है कि इन तथाकथित वेंटिलेटर्स को इसलिए खरीदा गया ताकि मुख्यमंत्री के मित्र की स्वामित्व वाली कंपनी को बढ़ावा दिया जा सके. ’’

इन आरोपों से इंकार करते हुए गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा, ‘‘हम एक स्थानीय निर्माता की छवि को खराब करने के कांग्रेस के प्रयास की भर्त्सना करते हैं. कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह ‘वोकल फॉर लोकल’ की अवधारणा के खिलाफ हैं. इन वेंटिलेटर्स को तीन विभिन्न परीक्षण एजेंसियों से अनुमति दी गयी है.’’

ये भी पढ़ें-

रिलायंस Jio में अमेरिकी कंपनी KKR करेगी 11,367 करोड़ रुपये का निवेश, 2.32 फीसदी हिस्सा खरीदेगी

24 घंटे में कोरोना के 6088 मरीज बढ़े, 148 की मौत, कुल आंकड़ा 1 लाख 18 हजार के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी
'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget