एक्सप्लोरर

ऊपर वाले के सामने बैठा और फिर...राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के हल पर बोले CJI डीवाई चंद्रचूड़

CJI DY Chandrachud on Ram Janmabhoomi-Babri Masjid Case: मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "मेरा विश्वास करें, अगर आपको भरोसा है, तो ईश्वर हमेशा कोई रास्ता निकाल देंगे."

CJI DY Chandrachud on Ram Janmabhoomi-Babri Masjid Case: देश के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने रविवार (20 अक्टूबर) को कहा कि उन्होंने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के समाधान के लिए भगवान से प्रार्थना की थी और कहा कि अगर आस्था हो तो ईश्वर कोई भी रास्ता निकाल देते हैं. वह खेड़ तालुका में अपने पैतृक गांव कन्हेरसर के निवासियों को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा, "अक्सर हमारे पास मामले (फैसले के लिए) आते हैं, लेकिन हम समाधान पर नहीं पहुंच पाते. अयोध्या (राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद) के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जो तीन महीने तक मेरे सामने था. मैं ईश्वर के सामने बैठा और उनसे कहा कि उन्हें इसका समाधान ढूंढना होगा."

'ईश्वर रास्ता निकाल ही देंगे'

मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ने कहा, "मेरा विश्वास करें, अगर आपको भरोसा है, तो ईश्वर हमेशा कोई रास्ता निकाल देंगे." देश के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की पीठ ने 9 नवंबर, 2019 को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करके उस विवादास्पद मुद्दे का निपटारा किया था जो एक सदी से भी अधिक पुराना था.

पीठ ने यह भी फैसला दिया था कि अयोध्या में ही वैकल्पिक पांच एकड़ के भूखंड पर मस्जिद बनाई जाएगी. न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाली पीठ का हिस्सा थे. मुख्य न्यायाधीश इस साल जुलाई में अयोध्या में राम मंदिर गये थे और पूजा-अर्चना की थी. राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह इस साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित हुआ था. 

रिटायर हो रहे हैं सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

सीजेआई चंद्रचूड़ दो साल के कार्यकाल के बाद 11 नवंबर, 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. उनकी सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस संजीव खन्ना भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे. 

ये भी पढे़:

'मुसलमान बना दिए गए अछूत', चमोली का जिक्र कर बोले असदुद्दीन ओवैसी- PM मोदी अरब के शेखों से गले मिल सकते हैं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
वैश्विक उथल-पुथल के बीच पीएम मोदी ने की CCS बैठक, वेस्ट एशिया संकट पर चर्चा
वैश्विक उथल-पुथल के बीच पीएम मोदी ने की CCS बैठक, वेस्ट एशिया संकट पर चर्चा
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget