एक्सप्लोरर

CJI DY Chandrachud: 'ये क्या मार्केट है जो आप...', कोर्ट रूम में मोबाइल पर बात कर रहे वकील को सीजेआई ने लगाई फटकार

DY Chandrachud Remarks: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अदालत के कक्ष के भीतर एक वकील की ओर से मोबाइल फोन पर बात किए जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने वकील का फोन जब्त करने का आदेश दिया.

CJI DY Chandrachud Remarks: प्रधान न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने सोमवार (16 अक्टूबर) को उनके कोर्ट रूम के भीतर एक वकील की ओर से मोबाइल फोन पर बात करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसे फटकार लगाई. 

सीजेआई उस वक्त जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा के साथ बेंच संभाल रहे थे. उन्होंने अदालत के कर्मचारियों को वकील का मोबाइल फोन जब्त करने का आदेश दिया.

क्या कुछ कहा चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने?

सीजेआई चंद्रचूड़ ने वकील से कहा, ''ये क्या मार्केट है जो आप फोन पर बात कर रहे हैं? इनका मोबाइल ले लो.'' सीजेआई को कार्यवाही रोककर अदालत के कक्ष के भीतर फोन पर बात करने वाले वकील से सीधे बात करनी पड़ी. 

सीजेआई ने वकील को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ''भविष्य में सावधान रहें. जज सब कुछ देखते हैं. हम भले ही कागज देख रहे हों लेकिन हमारी नजर हर जगह है.''

वकीलों को वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

उधर, सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों को वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम दिए जाने को चुनौती देने वाली एक याचिका सोमवार को खारिज कर दी और कहा कि पदनाम देने की प्रणाली मनमानी नहीं है.

जस्टिस संजय किशन कौल की अगुवाई वाली बेंच ने अधिवक्ता मैथ्यूज जे नेदुम्पाडा और सात अन्य की ओर से दाखिल एक याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि रिट याचिका ‘दुस्साहसी है’ खासतौर पर नेदुम्पाडा की और ‘पूर्व के उनके ऐसे ही कार्य की निरंतरता है.’

जस्टिस कौल ने कहा, ‘‘हमें इस निष्कर्ष पर पहुंचने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं है कि रिट याचिका दुस्साहसी है, खासतौर पर याचिकाकर्ता संख्या एक (नेदुम्पाडा) की, और यह ‘पूर्व के उनके ऐसे ही कार्य की निरंतरता है.’’

शीर्ष अदालत ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अदालत की ओर से पहले पारित निर्णयों और आदेशों का याचिकाकर्ता नंबर एक पर आत्मनिरीक्षण को लकर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.

याचिकाकर्ताओं ने क्या दावा किया था?

याचिकाकर्ताओं ने अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 16 और 23 (5) को चुनौती देते हुए दावा किया है कि ये ‘‘वकीलों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और अन्य अधिवक्ताओं के दो वर्ग बनाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप वास्तविक व्यवहार में अकल्पनीय असमानताएं पैदा हुई हैं, जिस पर संसद ने निश्चित रूप से विचार नहीं किया या अनुमान नहीं लगाया.’’

अधिवक्ता अधिनियम की धारा 16 वरिष्ठ और अन्य अधिवक्ताओं से संबंधित है, धारा 23 (5) वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अन्य वकीलों की तुलना में अधिकार से संबंधित हैं.

याचिका में दावा किया गया है कि वकीलों को वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित करना, ‘‘विशेष अधिकारों, विशेष दर्जा वाले अधिवक्ताओं का एक विशेष वर्ग बनाना, जो सामान्य अधिवक्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं हैं, असंवैधानिक है. यह अनुच्छेद 14 के तहत समानता के आदेश का उल्लंघन है.''

यह भी पढ़ें- समलैंगिक शादी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, याचिकाकर्ताओं से लेकर सरकार तक...किसने क्या दी हैं दलीलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget