एक्सप्लोरर

परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने पर हर साल होती हैं कई हत्याएं, ऑनर किलिंग पर CJI चंद्रचूड़ ने जताई चिंता

CJI चंद्रचूड़ ने यह बात मुंबई में बॉम्बे बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित अशोक देसाई मेमोरियल लेक्चर के दौरान कही. देसाई भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल थे.

CJI on Honour Killings: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार (17 दिसंबर) को देशभर में हो रहे ऑनर किलिंग पर चिंता जाहिर की. सीजेआई मुंबई के एक कार्यक्रम में 'कानून और नैतिकता' (Law and Morality) के विषय पर बोल रहे थे. कानूनी वेबसाइट 'बार एंड बेंच' के अनुसार सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, "भारत में हर साल सैकड़ों युवा केवल झूठी शान के लिए हत्याओं के कारण मर जाते हैं, क्योंकि वे किसी से प्यार करते हैं या अपनी जाति के बाहर शादी करते हैं. परिवारवालों के खिलाफ जाकर शादी करते हैं."

कानून और नैतिकता से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए सीजेआई ने कहा, "ब्रेस्ट टैक्स (Breast Tax), समलैंगिकता को आपराधिक बनाने वाली धारा 377, मुंबई में बार डांस पर प्रतिबंध जैसे मापदंड मजबूत समूह तय करते हैं और कमजोर समूहों पर हावी होते हैं. कमजोर और हाशिए पर रहने वाले सदस्यों के पास अपने अस्तित्व बचाने के लिए अपनी संस्कृति को खोने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है. समाज के कमजोर वर्ग उत्पीड़क समूहों के हाथों अपमान और अलगाव के कारण एक अलग संस्कृति उत्पन्न होती है." सीजेआई चंद्रचूड़ ने इस बात पर भी जोर दिया कि कमजोर समूहों को सामाजिक संरचना के नीचे रखा गया है और और उनकी सहमति को अनसुना किया गया है.

सीजेआई ने यूपी की एक घटना का किया जिक्र

सीजेआई ने पूछा, "क्या यह आवश्यक है कि जो मेरे लिए नैतिक है वह आपके लिए भी नैतिक हो?" सीजेआई ने एक खबर का हवाला दिया, जिसमें बताया गया कि कैसे 1991 में उत्तर प्रदेश में एक 15 वर्षीय लड़की को उसके माता-पिता ने मार डाला था.

'हर साल मारे जाते हैं कई लोग'

सीजेआई ने कहा, " खबर में ग्रामीणों ने बेटे की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया. उनके लिए यह कार्य स्वीकार्य और न्यायसंगत था, क्योंकि उन्होंने उस समाज के आचार संहिता का अनुपालन किया जिसमें वे रहते थे. क्या यह आचार संहिता है? जिसे तर्कसंगत लोगों द्वारा आगे रखा गया होगा." साथ ही उन्होंने इस बात पर एक बार फिर जोर दिया, "प्यार में पड़ने या अपनी जाति के बाहर शादी करने या अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ शादी करने के लिए हर साल कई लोग मारे जाते हैं,"

बता दें कि सीजेआई चंद्रचूड़ ने यह सब बातें मुंबई में बॉम्बे बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित अशोक देसाई मेमोरियल लेक्चर के दौरान कहीं, देसाई भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल थे.

ये भी पढ़ें-

चीन से तनाव के बीच भारतीय नेवी के बेड़े में शामिल हुआ INS मोरमुगाओ, जानें इस विध्वंसक से जुड़ीं 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget