एक्सप्लोरर

नागरिकता बिल: असम में कई सीनियर अधिकारियों का तबादला, गुवाहाटी के कमिश्नर भी हटाए गए

नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर असम में प्रदर्शनों का दौर जारी है. प्रदर्शनकारी कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गए हैं. ऐसे में राज्य सरकार ने स्थिति से निपटने में नाकाम अफसरों को हटाकर नए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है.

नई दिल्ली: असम में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशानिक फेरबदल किए हैं. इस सब के बीच गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त और काननू व्यवस्था लिए जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है.

राज्य सरकार की ओर से आयुक्त और सचिव (गृह एवं राजनीति) आशुतोष अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि गुवाहटी के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को हटाकर उनके स्थान पर मुन्ना प्रसाद गुप्ता की तैनाती की गई है.

गुप्ता इससे पहले एसपीजी(विशेष रक्षा समूह) में थे. आगे जानकारी देते हुए आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) मुकेश अग्रवाल का स्थानांतरण कर अतिरिक्त महानिदेशक (सीआईडी) बनाया गया है और उनके स्थान पर जीपी सिंह को प्रभार सौंपा गया है, श्री सिंह इससे पहले नई दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिरीक्षक पद पर तैनात थे.

वहीं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) एल आर बिश्नोई का स्थानांतरण कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण एवं सशस्त्र पुलिस बल) बनाया गया है. इसके साथ ही एडीजीपी एसएन सिंह और पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद प्रकाश तिवारी को भी राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में नजर रखने के लिए कहा गया है. नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं. स्थिति को देखते हुए गुवाहाटी में कफ्र्यू लगने के बाद भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget