एक्सप्लोरर

Bihar: चिराग पासवान को मिली 'Z' सिक्योरिटी, क्या NDA में फिर होगी वापसी?

Bihar NDA: चिराग पासवान को वीआईपी सुरक्षा दिए जाने के राजनीतिक मायने भी लगाए जा रहे हैं. वैसे भी चिराग को एनडीए से नीतीश कुमार के कारण निकाला गया था.

Chirag Paswan Z Security: बिहार के राजनीतिक गलियारों में चिराग पासवान को जेड सिक्योरिटी मिलने की चर्चा जोरों पर है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चिराग को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी, जिसके बाद से चर्चा शुरू हो गई कि चिराग एक बार फिर से एनडीए में वापसी कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक आईबी की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर चिराग पासवान को ये सुरक्षा दी गई है. ये सुरक्षा उन्हें बिहार में दी जाएगी. 

खुफिया विभाग ने अपनी रिपोर्ट में चिराग पासवान की जान को खतरा बताया था. जेड सुरक्षा मिलने के बाद अब चिराग पासवान वीआईपी की श्रेणी में आ जाएंगे. उनकी सुरक्षा में 33 सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे. इसके अलावा 10 सुरक्षा कर्मी हथियार के साथ उनके आवास पर तैनात रहेंगे. 

नीतीश की कमी को दूर करेंगे चिराग?

चिराग पासवान को वीआईपी सुरक्षा दिए जाने के राजनीतिक मायने भी लगाए जा रहे हैं. वैसे भी चिराग को एनडीए से नीतीश कुमार के कारण निकाला गया था. अब नीतीश खुद ही एनडीए को छोड़कर जा चुके हैं, तो चिराग की एंट्री के आसार नजर आ रहे हैं. नीतीश से धोखा मिलने के बाद से ही बीजेपी, चिराग से दोस्ती करना चाहती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले समय में चिराग को मोदी कैबिनेट में भी जगह मिल सकती है. हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है. 

अमित शाह से की थी मुलाकात

चिराग पासवान ने कुछ दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी. जानकारी के मुताबिक, अमित शाह से मिलकर चिराग ने उन्हें बिहार के हालातों की जानकारी दी थी. चिराग ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया था कि बिहार में उत्पन्न अराजक स्थिति से लोग भयभीत हैं. चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री को यह भी बताया कि एक ओर जहां लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं. चिराग ने शाह से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी. 

आसान नहीं होगी NDA में वापसी

चिराग की एनडीए में वापसी इतनी आसान भी नहीं है. चिराग पर बीजेपी भले ही मेहरबान हो, लेकिन चाचा पशुपति पारस के साथ उनका मेलमिलाप कराना आसान नहीं होगा. पशुपति पारस ने साफ कर दिया कि चिराग के साथ उनका रिश्ता सामान्य नहीं हो सकता. 9 जनवरी को हाजीपुर पहुंचे पशुपति पारस ने कहा कि दल टूटता है तो जुट जाता लेकिन चिराग पासवान ने दिल तोड़ा है. 

क्यों हुई थी एलजेपी में टूट?

पशुपति पारस ने पार्टी टूटने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि चिराग से किसी पंडित ने कहा था कि तुम एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ोगे, तो बिहार के मुख्यमंत्री बन जाओगे. चिराग ने पंडित की बात में आकर पार्टी और परिवार को तोड़ दिया. बता दें कि चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान भी एनडीए में थे लेकिन उनके निधन के बाद पार्टी और परिवार में टूट हुई. चिराग का साथ छोड़कर LJP के सभी सांसद रामविलास के भाई पशुपति पारस के साथ चले गए थे. रामविलास की जगह पशुपति पारस को मोदी सरकार में जगह मिल गई थी. अब चिराग एलजेपी (रामविलास) पार्टी के अध्यक्ष हैं. 

ये भी पढ़ें-क्या कोई गवर्नर बदल सकता है राज्य का नाम? तमिलनाडु-तमिझगम विवाद में किसका पलड़ा भारी; 3 प्वॉइंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget