एक्सप्लोरर

चिराग पासवान बने लोक जनशक्ति पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के नए अध्यक्ष बन गए हैं. आज पार्टी ने इस बात का फैसला लिया.

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी के नए अध्यक्ष राम विलास पासवान के बेटे और सांसद चिराग पासवान बन गए हैं. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आज यह फैसला हुआ है. बता दें कि पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष राम विलास पासवान ने आज दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी. बैठक का एजेंडा अन्य मुद्दों के अलावा पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव भी रखा गया था.

कुछ दिन पहले बने थे पार्टी के बिहार अध्यक्ष

चिराग पासवान को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें तभी लगने लगी थीं जब उन्हें अपने चाचा पशुपति कुमार पारस की जगह पार्टी की बिहार इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था. उनके अध्यक्ष बनने के बाद समस्तीपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार प्रिंस राज की शानदार जीत हुई थी. इस जीत का श्रेय चिराग पासवान की सक्रियता को दिया गया क्योंकि इस उपचुनाव के साथ हुए विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा था.

परिवारवाद का लगता रहा है आरोप

बता दें कि रामविलास पासवान पर अपनी पार्टी में परिवारवाद का आरोप लगता रहा है. अभी राम विलास पासवान खुद पार्टी अध्यक्ष हैं और चिराग पासवान पार्टी की संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं. कुछ दिनों पहले तक रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस बिहार प्रदेश के अध्यक्ष थे जिन्हें अब पार्टी की अहम इकाई दलित सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है. पशुपति पारस को राम विलास पासवान के सबसे छोटे भाई रामचन्द्र पासवान के निधन के बाद उनकी जगह दलित सेना का अध्यक्ष बनाया गया.

वहीं, रामचन्द्र पासवान के निधन से ही समस्तीपुर की लोकसभा सीट खाली हुई और उस सीट पर उपचुनाव में जीते प्रिंस राज रामचन्द्र पासवान के पुत्र हैं. उपचुनाव जितने के बाद प्रिंस राज को चिराग पासवान ने अपनी जगह पार्टी का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. ज़ाहिर है चिराग पासवान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद एक बार फिर उनके विरोधियों को परिवारवाद का आरोप लगाने का मौका मिल जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget