एक्सप्लोरर

गोगरा एरिया के पेट्रोलिंग-पॉइंट नंबर 15 से पीछे हटी चीनी सेना, दोनों देशों की सेनाओं के बीच बना ‘बफर जोन’

भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की बातचीत 30 जून को हुई थी. इस बैठक में दोनों देश गलवान घाटी, गोगरा, हॉट-स्प्रिंग और फिंगर एरिया में डिसइंगेजमेंट के लिए तैयार हुए थे.

नई दिल्ली: सीमा पर तनाव खत्म करने की दिशा में आज चीनी सेना गोगरा एरिया के पेट्रोलिंग-पॉइंट नंबर 15 से करीब दो किलोमीटर पीछे हट गई. भारतीय सेना भी इस प्रक्रिया के तहत लगभग इतना ही पीछे हट गई है, जिसके चलते यहां दोनों देशों की सेनाओं के बीच 'बफर जोन' बन गया है.

बफर जोन में पेट्रोलिंग नहीं कर पाएंगे दोनों देश के सैनिक

इस बफर जोन में फिलहाल किसी भी देश के सैनिक पेट्रोलिंग नहीं कर पाएंगे. ये इसलिए किया गया है ताकि 'आई बॉल टू आई बॉल' स्थिति को खत्म किया जा सके. क्योंकि सैनिकों के बीच कम दूरी रहने से गलवान घाटी जैसी हिंसक संघर्ष की नौबत आ सकती थी. इसीलिए विवादित इलाकों से दोनों देशों के सैनिकों को पीछे हटाया जा रहा है.

30 जून को हुई बैठक में डिसइंगेजमेंट पर बनी थी सहमति

बता दें कि 30 जून को भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई थी. उस बैठक में दोनों देश गलवान घाटी, गोगरा, हॉट-स्प्रिंग और फिंगर एरिया में डिसइंगेजमेंट के लिए तैयार हो गए थे. इसके बाद रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, अजीत डोवाल और चीन सरकार के कांउसलर (विदेश मंत्री) वांग यी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई थी. इसके बाद दोनों देशों की सेना गलवान घाटी में डेढ़-डेढ़ किलोमीटर पीछे हट गई थीं. यहां भी दोनों देशों के सैनिकों के बीच बफर जोन बन गया है.

फिंगर एरिया नंबर 4 और 5 के बीच से भी चीनी सैनिकों की संख्या कम हुई

जानकारी के मुताबिक, फिंगर एरिया नंबर 4 और 5 के बीच से भी चीनी सैनिकों की संख्या कम हो गई है. हालांकि, कुछ चीनी सैनिक अभी भी वहां तैनात हैं. चीनी सेना फिंगर एरिया 8-4 के बीच आकर जम गई है. हालांकि, 1999 में सड़क बनाकर चीनी सेना ने इस इलाके (फिंगर 5-8) में गैर-कानूनी कब्जा कर लिया था, लेकिन अपने बंकर और कैंप कभी नहीं बनाए थे. यही वजह थी कि भारतीय सैनिक भी यहां पेट्रोलिंग करते आए थे. लेकिन मई महीने के शुरूआत से चीनी सेना ने यहां अपना जमावड़ा कर लिया है और बंकर और कैंप लगा लिए हैं. एक हेलीपैड भी यहां बना लिया है. भारतीय सेना चीन के इस कदम का विरोध कर रही है. भारत का मानना है जब तक कि सीमा विवाद पूरी तरह सुलझ नहीं जाता दोनों देशों के सैनिकों को पेट्रोलिंग करते रहना चाहिए.

हॉट-स्प्रिंग के पीपी नंबर 17 पर भी डिसइंगेजेमेंट प्रक्रिया गुरूवार शाम तक पूरी हो जाएगी- सूत्र

सूत्रों की मानें तो हॉट-स्प्रिंग के पीपी नंबर 17 पर भी डिसइंगेजेमेंट प्रक्रिया गुरूवार शाम तक पूरी हो जाएगी. लेकिन सूत्रों ने साफ किया कि ये डिसइंगेजमेंट की शुरूआत है. इस हफ्ते की आखिर में जहां-जहां चीनी सेना पीछे हटी है उसका वेरिफिकेशन सर्विलांस या फिर ड्रोन इत्यादि के जरिए किया जाएगा. ये एक तरह से डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया की समीक्षा होगी, तभी इसे सफल माना जाएगा और अगली डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया शुरू होगी.

सूत्रों ने हालांकि उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि एलएसी के विवादित इलाकों और बफर जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब आईटीबीपी (इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस) को दे दी जाएगी.

बता दें कि 3488 किलोमीटर लंबी चीन सीमा की सुरक्षा सेना और आईटीबीपी के पास है. सीमा विवादित होने के कारण भारतीय सेना यहां तैनात रहती है. चीन की सीमा की सुरक्षा वहां की पैरा-मिलिट्री फोर्स करती है जो चीन की पीएलए-सेना के अंतर्गत काम करती है. लेकिन भारत में आईटीबीपी गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है थलसेना के नहीं.

यह भी पढ़ें:

भारत ने कहा- पाकिस्तान आत्ममंथन करे कि क्यों उसे आतंकवाद का ‘अंतरराष्ट्रीय केन्द्र’ माना जाता है

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget