एक्सप्लोरर

चीन ने किया अलर्ट, कहा- कजाकिस्तान में कोरोना से भी घातक और जानलेवा ‘रहस्यमयी बीमारी’ ने दी दस्तक

कजाकिस्तान में चीन के दूतावास ने वीचैट प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी करके कहा कि कजाकिस्तान में अज्ञात निमोनिया से इस वर्ष के शुरुआती छह माह में1,772 लोगों की मौत हो गई है जिसमें अकेले 628 लोग जून माह में मारे गए हैं.

नई दिल्ली: चीन ने कजाकिस्तान  में रहने वाले अपने नागरिकों को एक स्थानीय ‘अज्ञात निमोनिया’ के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि यह कोरोना वायरस संक्रमण से कहीं अधिक जानलेवा है. कजाकिस्तान में चीन के दूतावास ने वीचैट प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी करके कहा कि कजाकिस्तान  में अज्ञात निमोनिया से इस वर्ष के शुरुआती छह माह में1,772 लोगों की मौत हो गई है जिसमें अकेले 628 लोग जून माह में मारे गए हैं. इसमें कहा गया है कि मरने वालों में चीनी नागरिक भी शामिल हैं.

सरकारी समाचारपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने शुक्रवार को दूतावास के बयान के हवाले से कहा, ‘‘कोविड-19 बीमारी की तुलना में इस बीमारी से बड़ी संख्या में मौत होने का खतरा है.’’

दूतावास ने कहा, ‘‘कजाकिस्तान के स्वास्थ्य विभाग समेत अनेक संगठन निमोनिया के इस वायरस के बारे में अध्ययन कर रहे हैं.’’ इसमें कहीं इस बात का जिक्र नहीं है कि कहीं यह बीमारी कोविड-19से जुड़ी तो नहीं हैं.

कुछ चीनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस निमोनिया को चीन में फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है. कजाकिस्तान की सीमा चीन के उत्तर पश्चिम शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र से लगती है.

दूतावास कजाकिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को वायरस को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने के लिए जागरुक कर रहा है. रिपोर्ट में कजाखिस्तान के मीडिया में आई उस खबर का जिक्र किया गया है जिसमें कजाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि निमोनिया से बीमार होने वाले लोगों की संख्या कोविड-19 से बीमार हुए लोगों की संख्या से दो या तीन गुना अधिक है.

कजाकिस्तान ने किया खबरों का खंडन

कजाकिस्तान  के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीनी मीडिया रिपोर्टों फर्जी करार दिया है. मंत्रालय ने कहा कि बैक्टीरियल, फंगल और वायरल निमोनिया संक्रमण के टैलियों अस्पष्ट कारणों के मामले भी शामिल थे. यह सब विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget