एक्सप्लोरर

चीनी राजदूत का दोस्ती राग, भारत की दो टूक- LAC से पीछे हटने की प्रक्रिया पूरे करे चीन

इंस्टीट्यूट ऑफ चाइना स्टडीज के कार्यक्रम में चीनी राजदूत ने कहा कि भारत और चीन एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते.

नई दिल्ली: वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत के साथ बीते करीब तीन महीनों से जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहे सवालों के बीच चीन अब भारतीय मिजाज को साधने की कोशिश में जुट गया है. चीन के राजदूत सुन वीदोंग ने कहा कि उनका देश शांतिपूर्ण विकास चाहता है और किसी भी तरह भारत के लिए खतरा नहीं है. चीन ने दोनों देशों के बीच सहकारिता और साझेदारी के मुद्दों पर ध्यान देने को लेकर जोर दिया.

इतना ही नहीं इंस्टीट्यूट ऑफ चाइना स्टडीज के कार्यक्रम में चीनी राजदूत ने कहा कि भारत और चीन एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते. दोनों देशों को एक-दूसरे की जरूरत है और वो टकराव के जाल में उलझने की बजाए अपने मतभेदों को सुलझाने में सक्षम हैं. उनका कहना था कि भारत और चीन के लिए जरूरी है कि वो अपने मतभेदों का अच्छे से प्रबंधन करें और आपस में सहयोग बढ़ाएं.

गलवान घाटी की घटना के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया

हालांकि शांति की इन सुहानी बातें के बीच सुन वीदोंग ने गलवान घाटी की घटना के लिए जहां एक बार फिर भारत को ही जिम्मेदार ठहराया. वहीं एलएसी के इस इलाके में भारतीय सैन्य ढांचागत निर्माण को विवाद की वजह बताया. वहीं चीनी राजदूत ने गलवान घाटी की घटना में मारे गए चीनी सैनिकों की संख्या बताने से भी यह कहते हुए इनकार कर दिया कि ऐसा करने से फिलहाल चल रही स्थिति संभालने की कोशिशें प्रभावित होंगी.

इतना ही नहीं वास्तविक नियंत्रण रेखा को तय कर मानचित्र पर उतारने की कोशिशों में भी फिलहाल किसी तत्परता दिखाने से किनारा कर लिया. सवालों के जवाब में सुन वीदोंग का कहना था कि एक तरफा तरीके से एलएसी को परिभाषित करने से नए विवाद खड़े होंगे. महत्वपूर्ण है कि 2002 के बाद से दोनों देशों के बीच एलएसी निर्धारण और नक्शों के अदला-बदली की प्रक्रिया रुकी हुई है.

सैन्य कमांडरों की बैठक एक बार फिर बुलाई गई

इस बीच चीनी राजदूत की तरफ से आए साझेदारी की तमाम बातों के बीच सरकारी सूत्रों के मुताबिक अभी भी जमीन पर पूरी तरह से तनावपूर्ण स्थिति सुलझी नहीं है. क्योंकि चीन की सेनाएं अभी तक न तो अप्रैल 2020 की स्थिति तक पीछे लौटी हैं और न ही उसने अपना सैन्य जमावड़ा कम किया है. ऐसे में भारत की आशंकाएं बरकरार हैं. इसके मद्देनजर ही सैन्य कमांडरों की बैठक एक बार फिर बुलाई गई है.

थिंक टैंक कार्यक्रम के दौरान चीनी राजदूत काफी देर तक इस बात पर जोर देते रहे कि चीन को आक्रामक बताना अनुचित है. उसके पांच हजार साल के इतिहास में वो भले ही दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क रहा हो लेकिन उसने किसी दूसरे देश को अपना उपनिवेश नहीं बनाया. इतना ही नहीं सुन वीदोंग ने भारत और चीन के बीच परस्पर मुनाफे की साझेदारी पर जोर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget