एक्सप्लोरर

दोनों देशों के अनुकूल बाहरी माहौल को बेहतर करने की जरूरत: चीन

चीन ने आज कहा कि उसके और भारत के सामने अर्थव्यवस्था के विकास के साझा कार्य हैं और दोनों देशों को अनुकूल बाहरी माहौल को प्रोत्साहित करना होगा.

नई दिल्ली: चीन ने कहा कि उसके और भारत के सामने अर्थव्यवस्था के विकास के साझा कार्य हैं और दोनों देशों को अनुकूल बाहरी माहौल को प्रोत्साहित करना होगा. भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता का बयान रूस में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से पहले आया है. बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भाग लेंगी. एससीओ सम्मेलन 30 नवंबर और एक दिसंबर को होगा और इसमें कई अन्य मुद्दों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा हो सकती है.

भारत जून में पाकिस्तान के साथ एससीओ का पूर्णसदस्य बन गया था. यह चीन के प्रभुत्व वाला एक सुरक्षा समूह है जिसे तेजी से नाटो के मुकाबले सत्ता-संतुलन करने वाले संगठन के तौर पर बढ़ते हुए देखा जा रहा है.

प्रवक्ता काउंसलर शी लियान ने एक वीडियो संदेश में कहा, "चीन और भारत दोनों विकासशील देश हैं और उनके सामने अर्थव्यवस्था के विकास तथा जनता की भलाई को भी बढ़ाने का समान कार्य है. गहन सुधार करने और आधुनिकीकरण बढ़ाने के महत्वपूर्ण स्तर पर दोनों देशों को एक अनुकूल बाहरी माहौल को प्रोत्साहित करना होगा." उन्होंने आगे कहा कि चीन और भारत पड़ोसी देश हैं जो एक दूसरे से दूर नहीं हो सकते. हम एक आसमान के नीचे रहते हैं.

शी ने कहा ब्रिक्स और एससीओ के महत्वपूर्ण देशों के रूप में चीन और भारत वैश्वीकरण बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में लोकतंत्र को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. प्रवक्ता ने यह भी कहा कि निकट भविष्य में दोनों देशों के बीच संस्थागत संवाद होंगे और भारत और चीन के नेताओं को अगले साल एक दूसरे से मिलने का अवसर मिलेगा.

वीडियो संदेश में शी ने जियामेन में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मुलाकात का भी जिक्र किया जहां वे महत्वपूर्ण 'आम-सहमतियों'f पर पहुंचे थे. उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की हाल ही में हुई नेशनल कांग्रेस में लिये गये अनेक फैसलों के बारे में भी बात की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget