एक्सप्लोरर

चीन ने किया भारत पर साइबर अटैक, इंडियन साइबर स्पेस में 40 हजार से ज्यादा बार हुए हमले

गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुए हिंसक संघर्ष के 5 दिन के भीतर ही 40 हजार से ज्यादा बार साइबर अटैक हुए हैं. यह हमले भारत की महत्वपूर्ण सरकारी वेबसाइटों के अलावा आम जनता से जुड़ी सेवाओं पर भी किए जा रहे हैं.

मुंबई: गलवान घाटी में चीन और भारत की सेनाओं के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद दोनों देशों के संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. चीन की तरफ से खतरा सिर्फ सीमा पर ही नहीं बना हुआ है, बल्कि चीन साइबर अटैक करके भी भारत को नुकसान पहुंचाना चाहता है.

गलवान घाटी में हुए हिंसक संघर्ष के 5 दिनों के भीतर चीन के हैकरों की तरफ से भारत के साइबर स्पेस में 40000 से ज्यादा बार हमले किए जा चुके हैं. यह हमले भारत की महत्वपूर्ण सरकारी वेबसाइटों के अलावा आम जनता से जुड़ी सेवाओं पर भी किए जा रहे हैं.

आधुनिक युग में जल, थल, वायु के अलावा साइबर स्पेस और अंतिरक्ष युद्ध के नए मोर्च बन गए हैं. दो देशों के बीच शांति काल में जल, थल और वायु में शांति बनी रहती है, लेकिन साइबर स्पेस में टकराव जारी रहता है. इसी कड़ी में चीन, भारत के साइबर स्पेस पर हमले कर रहा है. चीन के सिचुआन प्रांत से ये साइबर अटैक हो रहे हैं. गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद इन हमलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है.

तीन तरीकों से हमला कर रहा है चीन चीन मुख्यतः तीन तरीकों से ताजा साइबर हमले कर रहा है, जिसमें से एक 'फिशिंग' हमेशा से चर्चा में बनी रहती है. इसमें चीनी हैकरों की तरफ से मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद जैसे बड़े महानगरों में कोरोना की मुफ्त जांच वाले मेल और एसएमएस लोगों को किए जा रहे हैं. जब लोग फ्री जांच के नाम पर इन लिंक को खोलते हैं, तो उनकी जरूरी सूचनाएं हैकर प्राप्त कर लेते हैं.

इसके अलावा 'denial-of-service' साइबर अटैक भी किया जा रहा है, जिसमें सर्विस के लिए बहुत सारी झूठी रिक्वेस्ट भेजी जाती हैं, सरवर पर भीड़ बढ़ाई जाती है, लेकिन हकीकत में सर्विस की जरूरत नहीं होती, जिससे सरवर क्रैश हो जाता है. तीसरी तरह का हमला है इंटरनेट प्रोटोकॉल हाईजैक, जिसमें सरवर के सुरक्षा तंत्र को प्रभावित किया जा रहा है.

महाराष्ट्र साइबर स्पेस से गाइडलाइन जारी  अब तक हुए चीनी साइबर हमलों में भारत के साइबर स्पेस में कोई खास असर नहीं पड़ा है. भारतीय साइबर एजेंसियों ने सफलता से इनको कंट्रोल कर लिया है. हालांकि महाराष्ट्र साइबर स्पेस की तरफ से आने वाले समय के लिए भारतीय कंपनियों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं, जिसमें अनजान लिंक पर क्लिक करने से मना किया गया है. इटरनेट प्रोटोकॉल को मजबूत करने और साइबर एक्सपर्ट्स के माध्यम से इंटरनेट सर्विस के ऑडिट कराने की बात भी कही गई है.

यह भी पढ़ें:

भारत की जमीन पर चीन का कोई कब्जा नहीं, सैटेलाइट की तस्वीरें दे रही हैं गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka BJP: बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget