एक्सप्लोरर

Arunachal Pradesh: चीन बॉर्डर के पास काम कर रहे 1 मजूदर की मौत, 18 लापता, ईद पर छुट्टी नहीं मिलने से पैदल ही असम के लिए चले थे

Arunachal Pradesh: इन मजदूरों को भारत-चीन सीमा के पास एक दूरदराज के इलाके दामिन सर्कल में सड़क कार्यों को पूरा करने के लिए लाया गया था. इन मजदूरों के कुमी नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है.

Labourers Missing In Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में नदी में डूबने से 19 मजदूरों (Labourers) की मौत की आशंका जताई जा रही है. ये मजदूर कुरुंग कुमे जिले में चीन बॉर्डर (China Border) के पास सड़क निर्माण के काम में लगे हुए थे. हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी तक एक मजूदर की मृत्यु की पुष्टि हुई है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जिला उपायुक्त बेंगिया निघी ने कहा, "भारत-चीन सीमा पर अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में 1 मृत और 18 अन्य मजदूर लापता हैं. एक सड़क परियोजना को लेकर 5 जुलाई के बाद से 19 मजदूर लापता हैं इनमें से ज्यादातर मज़दूर असम के थे."

ढांचागत परियोजनाओं के विशाल नेटवर्क का निर्माण
सीमा सड़क संगठन (BRO) पूर्वोत्तर राज्यों (Northeastern States) में ढांचागत परियोजनाओं (Infrastructural Projects) के एक विशाल नेटवर्क का निर्माण कर रहा है. इसी के तहत इन मजदूरों को भारत-चीन सीमा के पास एक दूरदराज के इलाके दामिन सर्कल में सड़क कार्यों को पूरा करने के लिए लाया गया था.

ईद की छुट्टी नहीं मिली तो पैदल घर के चल दिए मजदूर
दरअसल, ये मजदूर ईद के मौके पर अपने घर असम जाना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने कॉन्ट्रैक्टर (Contractor) से छुट्टी मांगी. बताया जा रहा है कि बेंगिया बडो नाम के ठेकेदार ने इन मजदूरों को छुट्टी देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद ये मजूदर पैदल ही अपने घर के लिए निकल पड़े. इन मजदूरों के कुमी नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है. फिरलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

बता दें पूर्वोत्तर में भारी बारिश हो रही है. अरुणाचल प्रदेश समेत असम, मिजोरम आदि राज्यों में पिछले कुछ दिनों से नदियां उफान पर चल रही हैं. कई जिलों में बाढ़ आई हुई है.

यह भी पढ़ें:

Parliament Session: मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, एक बार फिर महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

LAC Standoff: भारत-चीन के बीच 16वें दौर की बैठक में भी नहीं निकला ठोस समाधान, LAC पर स्थिरता बनाए रखने पर जताई सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget