एक्सप्लोरर

ब्रिक्स घोषणापत्र में जैश-ए-मोहम्मद का नाम, अजहर पर बैन के मुद्दे पर चीन ने काटी कन्नी!

पिछले दो सालों में भारत और बाद में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की तरफ से अजहर को आतंकवादी घोषित करने के मामले में चीन लगातार यह कहकर अड़ंगा लगाता रहा है कि इस मुद्दे पर कोई आम राय नहीं है.

बीजिंग: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पहली बार क्षेत्र में हिंसा फैलाने के लिए पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों के साथ जैश-ए-मोहम्मद का नाम लेने के बाद भी चीन सवालों को टालता रहा. चीन से पूछा गया कि क्या जैश प्रमुख मसूह अजहर को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से बैन किए जाने को रोकने के उसके रूख में कोई बदलाव आया है. वीटो की क्षमता रखने वाले सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य चीन ने परिषद की अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत अजहर को प्रतिबंधित करने के कदम को बार-बार बाधित किया है.

ब्रिक्स में आतंक पर बड़ा प्रहार, घोषणापत्र में पाक के जैश-लश्कर आतंकी संगठनों के नाम 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने चीन समेत ब्रिक्स देशों की तरफ से क्षेत्र में हिंसा फैलाने वाले संगठनों में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों पर कड़ा रुख लिए जाने पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अभियान में हमारी स्थिति सुसंगत और दृढ़ है.’’ उन्होंने हालांकि उस सीधे सवाल से किनारा किया कि क्या ब्रिक्स, जिसमें चीन एक महत्वपूर्ण सदस्य है, की तरफ से जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिया जाना बीजिंग के रुख में बदलाव का संकेत है जो हमेशा इस संगठन के मुखिया अजहर पर प्रतिबंध के खिलाफ रहा है.

BRICS: पीएम मोदी ने दिया विकास का मंत्र, बोले- शांति-विकास के लिए आपसी सहयोग जरूरी

जेंग ने कहा, ‘‘मैंने ब्रिक्स का संयुक्त घोषणा पत्र नहीं देखा और इसकी विशिष्ट सामग्री की जानकारी नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिक्स देशों में आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर, ब्रिक्स की ओर से हासिल की गई उपलब्धियों से हम बेहद संतुष्ट हैं. आतंकवाद पर हमारे यहां एक कार्यसमूह है.’’ पिछले दो सालों में भारत और बाद में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की तरफ से अजहर को आतंकवादी घोषित करने के मामले में चीन लगातार यह कहकर अड़ंगा लगाता रहा है कि इस मुद्दे पर कोई आम राय नहीं है.

इसकी वजह से भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय रिश्तों में कड़वाहट बढ़ी. क्योंकि बीजिंग के इस कदम को पाकिस्तान के लिए अजहर के बचाव के प्रयास के तौर पर देखा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget