एक्सप्लोरर

तिरंगे को देख अचानक रुके चिली के राष्ट्रपति, पीएम मोदी से पूछा अशोक चक्र को लेकर सवाल, जानें क्या मिला जवाब

Chile President India Visit: चिली के राष्ट्रपति बोरिक राजघाट भी गए, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की.

Chile Gabriel Meets PM Modi: चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक इन दिनों भारत की राजकीय यात्रा पर हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं को तिरंगे के पास रुकते हुए देखा गया. दरअसल गेब्रियल बोरिक तिरंगे को देखकर रुक गए और पीएम मोदी से अशोक चक्र के महत्व के बारे में सवाल किया. इस पर पीएम मोदी उन्हें अशोक चक्र का मतलब समझाते नजर आए.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बोरिक और मोदी एक दरवाजे से बाहर निकलते और बातचीत करते हुए दिखाई देते हैं. बोरिक भारतीय ध्वज के पास रुकते हैं, अशोक चक्र की ओर इशारा करते हैं और मोदी से इसका अर्थ पूछते हैं. इसके बाद मोदी उस प्रतीक के बारे में बताते हैं, जो भारत के ध्वज के केंद्र में है.

अशोक चक्र का महत्व

अशोक चक्र 24 तीलियों वाला एक गहरे नीले रंग का चक्र है, जिसे सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ से लिया गया है. यह प्रगति, कर्तव्य और कई अन्य मूल्यों का प्रतीक है. भारत के झंडे में सबसे ऊपर गहरा केसरिया, बीच में सफेद और नीचे की तरफ गहरा हरा रंग है. ये तीनों ही रंग बराबर अनुपात में हैं.

इससे पहले दिन में बोरिक राजघाट गए, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कहा, "चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने शांति और अहिंसा के उनके स्थायी संदेश का सम्मान करते हुए राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. महात्मा की स्थायी विरासत और एकजुट करने वाले साझा मूल्यों पर चिंतन का एक क्षण."

द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर हुई पीएम मोदी और बोरिक के बीच चर्चा

चार दिवसीय भारत दौरे पर आए बोरिक के साथ सरकारी अधिकारियों और कारोबारी नेताओं सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है. अपनी बैठक के दौरान पीएम मोदी और बोरिक ने आर्थिक और सामाजिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने इस छोटे देश को बताया सबसे महत्वपूर्ण मित्र, राष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget