एक्सप्लोरर

ऑनलाइन क्लासेस से बच्चों को हो रहा है स्ट्रेस, पेरेंट्स भी हैं परेशान

वर्चुअल पढ़ाई करना और करवाना दोनों ही आसान नहीं है. खासकर छोटे बच्चों के लिए. भारत में ऑनलाइन क्लासेस का चयन इस कोरोनावायरस के महासंकट काल में ज्यादा बढ़ गया है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का दायरा और ज्यादा व्यापक होता जा रहा है. ऐसे में पूरे देश में लॉकडाउन है. मार्च से ही देश के तकरीबन सभी स्कूल बंद है. बहुत सारे बच्चों के फाइनल एग्जाम भी रुक गए थे. अब अप्रैल से नया सेशन शुरू होना था. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई का बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है. देश के तकरीबन सभी स्कूलों ने बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दी है. शुरुआत में ज़ूम ऐप के जरिए कई स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेस शुरू करी थी. सरकार की तरफ से जब इस ऐप के बारे में जानकारी सामने आई के यह एप इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है. स्कूलों ने फिर दूसरे ऐप जैसे व्हाट्सएप के जरिए बच्चों की क्लासेस जारी रखी.

ऑनलाइन क्लासेस में एक वक्त पर एक टीचर ऐप के जरिए क्लास के तमाम बच्चों से रूबरू होते है. वर्चुअल पढ़ाई करना और करवाना दोनों ही आसान नहीं है. खासकर छोटे बच्चों के लिए. भारत में ऑनलाइन क्लासेस का चयन इस कोरोनावायरस के महासंकट काल में ज्यादा बढ़ गया है.

ऑनलाइन क्लासेस में कई तरह की परेशानियां बच्चों, अभिभावकों और अध्यापको को आ रही है. सबसे बड़ी दिक्कत इंटरनेट कनेक्शन की आ रही है. क्लास के बीच में कनेक्टिविटी की परेशानी अगर आ जाती है तो बच्चे और टीचर दोनों के लिए ही मुश्किल होती है. जब तक इंटरनेट वापस से कनेक्ट होता है तब तक बच्चो का टॉपिक छूट जाता है और साथ साथ बच्चे का मनोबल भी कम हो जाता है.

दिल्ली में कक्षा 10 की छात्रा काकुली बताती हैं ; पहले हमारी ऑनलाइन क्लासेस ज़ूम ऐप पर होती थी लेकिन अब व्हाट्सएप पर होती हैं. ऑनलाइन क्लास में वह माहौल नहीं बन पाता है जो क्लास रूम में होता है. कुछ चीजें समझ नहीं आती है तो क्लास रूम में हम दूसरे बच्चे का देख लेते थे लेकिन ऑनलाइन क्लासेस में ऐसा नहीं है.

तो वही कक्षा 9 का छात्र ज़ैद कहता है ; कोरोना पूरे वर्ल्ड में स्प्रेड हो चुका है. जिससे काफी लोगों की जानें जा चुकी हैं और बहुत सारे लोग इनफेक्टेड हैं. ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो गए हैं. हमें स्टडीज का लॉस नहीं हो रहा है. ऑनलाइन क्लास के बेनिफिट्स यह है कि हम कहीं भी बैठकर इसको कर सकते हैं, जरूरी चीजों के स्क्रीन शॉट भी ले सकते हैं.

ऑनलाइन क्लास के कुछ फायदे तो कुछ नुकसान भी हैं. शुरू में बच्चे इससे खुश थे तो अब बच्चों को भी इससे कठिनाइयां आ रही हैं. ऑनलाइन क्लास में जितनी परेशानियां बच्चों को आ रही है उतनी ही कठिनाईया अभिभावकों को भी आ रही है. कुछ अभिभावकों का कहना है की ऑनलाइन क्लास की वजह से बच्चे बिज़ी तो रहते हैं लेकिन पढ़ाई कुछ खास नहीं हो रही. बच्चों के बहुत सारे डाउट क्लियर नहीं हो पाते हैं और अब बच्चों को इस में ज्यादा दिलचस्पी भी नहीं आ रही है. 10th और 12th वाले बच्चों के लिए यह ज्यादा मुश्किल वक्त है . क्योंकि कोर्स पूरा करना वक्त से बहुत जरूरी होता है. ऑनलाइन क्लास में बच्चे उतना नहीं समझ पा रहे हैं जिस वजह से बच्चों में स्ट्रेस बहुत ज्यादा बढ़ रहा है.

बच्चों और अभिभावकों की इस स्थिति के बारे में जब हमने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल की चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट डा. रोमा कुमार से बात की तो उन्होंने बताया की ; बेहतर होगा कि बच्चों की गर्मियों की छुट्टियाँ बढ़ा दी जाएँ क्योंकि वर्चुअल क्लासेज़ से शुरू में बच्चे ख़ुश थे लेकिन अब उन्हें स्ट्रेस हो रहा है एग्ज़ाइटी हो रही है, घुटन हो रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget