एक्सप्लोरर

CM योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के लोगों को दी 2821 करोड़ रुपए की सौगात, मल्टीलेवल पार्किंग, हॉस्पिटल का किया उद्धाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा सेक्टर-38 के बॉटेनिकल गार्डन में 2821 करोड़ रुपए की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया. इसके साथ ही 100 एमएलडी की क्षमता वाले दो एसटीपी का भी शिलान्यास किया गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि नोएडा के लोगों की प्रति व्यक्ति आय दिल्ली वालों से भी अधिक है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सोमवार को नोएडा के दौरे पर थे. जहां उन्होंने सेक्टर-38 के बॉटेनिकल गार्डन में 2821 करोड़ रुपए की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले तीन सालों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में विकास की परियोजनाओं ने रफ्तार पकड़ी है. उनका कहना था कि जब भी इन प्राधिकरणों की बात होती है तो उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत होती है. उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. उनके पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी योजना का संकल्प पूरा होता दिखाई देगा.

कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको मानसिक रूप से तैयार होना होगा. यह केवल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का काम नहीं है. इसमें सहभागीदारी भी चाहिए.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना को साकार करने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां के लोगों को 2821 करोड़ की परियोजनाएं एक साथ दी जा रही हैं. यहां 580 करोड़ रुपए की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किंग का भी लोकार्पण हुआ है. जहां पर लगभग 7,500 कारें एक साथ पार्क की जा सकती हैं. यही नहीं 344 करोड़ रुपए की लागत से यहां जिला संयुक्त चिकित्सालय का कार्य भी पूरा हुआ है. जिसका लाभ सभी नोएडा वासियों को मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर की योजना, 100 एमएलडी की क्षमता वाले दो एसटीपी का भी शिलान्यास किया गया है. प्रदेश सरकार ने एक फ्लाईओवर, एक आईटीएमएस सेंटर और एक गोल्फ कोर्स के लिए धनराशि की व्यवस्था की है. उन्होंने कहा कि अंडरपास निर्माण की योजना पर कार्य करने के साथ ही यूथ के लिए एक स्टार्ट अप हब की स्थापना की कार्रवाई भी यहां पर शुरु की जा रही है.

योगी आदित्यनाथ के अनुसार देश के सबसे अधिक औद्योगिक संस्थान यहां पर हैं तो हमारा प्रयास होना चाहिए कि यहां के सभी संस्थानों को विभिन्न उद्योगों के साथ जोड़ने का प्रयास करें. प्रदेश सरकार हर जनपद में युवाओं के लिए युवा हब बना रही हैं और हर हब से 5 हजार युवाओं को जोड़ने का प्रयास किय जा रहा है. योगी आदित्यनाथ का कहना है कि अप्रेंटिस योजना के तहत 2500 रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा.

योगी ने जेवर एयरपोर्ट को विकास की सकारात्मक सोच का परिणाम बताया. उनका कहना है कि आजादी के 73 साल बाद देश के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस और रिपेयर सेंटर की स्थापना जेवर एयरपोर्ट के पास की जा रही है. जिसमें लाखों युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार की असीम सम्भावनाएं बढ़ेंगी.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने स्मार्ट सिटी में स्मार्ट पुलिसिंग के लिए पुलिस आयुक्त प्रणाली नोएडा में लागू कर दी है. उत्तर प्रदेश में इन संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता को मिलकर आगे बढ़ना पड़ेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा मीडिया का नया हब बना है. मीडिया सकारात्मक रोल अदा कर सकती है. अगर मीडिया अच्छाई को आगे बढ़ाएगी तो लोग इससे प्रेरित होंगे.

योगी आदित्यनाथ के अनुसार आज पूरे विश्व में उत्तर प्रदेश की एक सकारात्मक छवि स्थापित हुई है. उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य, किसी भी स्तर पर नहीं होना चाहिए जिससे सामान्य नागरिक को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो. उनका कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा कहते हैं कि लोगों के लिए काम करो और जीवन सुलभ बनाओ.

राजस्थान: जयपुर में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, मलबे में दबकर एक महिला और बच्चे की मौत दिल्ली हिंसा: दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा- दंगों के पीछे हो सकती है गहरी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget