एक्सप्लोरर

चिदंबरम का मोदी पर पलटवार, कहा- PM की यादाश्त कमजोर, गांधी परिवार ही नहीं, दूसरे भी बने हैं अध्यक्ष

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि क्या वह बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या आदि पर भी बोलेंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को कई गैर गांधी- नेहरू परिवार से बने अध्यक्षों के नाम गिनाए.

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शनिवार को पलटवार किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेहरू-गांधी परिवार के अलावा पार्टी के अध्यक्ष बने नेताओं के नाम गिनाए. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस पार्टी की विरासत याद दिलाई.

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री से कहा कि अब वह अपने कार्यकाल के दौरान हुए राफेल विमान सौदा, बेरोजगारी और किसानों की आत्महत्या पर बोलें. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक चुनावी रैली में मोदी ने कांग्रेस से कहा था कि वह नेहरू-गांधी परिवार के बाहर के किसी योग्य कांग्रेसी को पांच साल के लिए पार्टी का अध्यक्ष बनाएं.

चिदंबरम एक साथ कई ट्वीट कर अध्यक्षों के नाम गिनाए और कहा कि कांग्रेस को स्वतंत्रता के बाद बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर, लाल बहादुर शास्त्री, के. कामराज और मनमोहन सिंह जैसे सामान्य पृष्ठभूमि के नेताओं और आजादी से पहले के हजारों नेताओं पर गर्व है.

चिदंबरम ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की यादाश्त सही करने के लिए- 1947 के बाद कांग्रेस अध्यक्षों में आचार्य कृपलानी, पट्टाभी सीतारमैया, पुरुषोत्तमदास टंडन, यू एन धेबर, संजीव रेड्डी, संजीवैया, कामराज, निजलिंगप्पा, सी सुब्रमण्यम, जगजीवन राम, शंकर दयाल शर्मा, डी के बरुआ, ब्रह्मानंद रेड्डी, पी वी नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी हैं.’’

मोदी पर निशाना साधते हुए चिदंबरम ने कहा कि वह आभारी हैं कि प्रधानमंत्री इस बात को लेकर 'चिंतित' हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष किसे निर्वाचित किया गया और उनके पास इस बारे में बात करने के लिए काफी वक्त है.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘क्या वह नोटबंदी, जीएसटी, राफेल और आरबीआई के बारे में बात करने में इसका आधा समय भी देंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या प्रधानमंत्री मोदी किसानों की आत्महत्याओं, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बलात्कार, रोमियो रोधी दल, गौ रक्षक और बढ़ते आतंकवादी हमलों पर भी बोलेंगे?’’

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव: कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच मतदान शुरू सीएम शिवराज के विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, कहा- विकास नहीं तो वोट नहीं देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget