एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के विस्फोट में पुलिस के दो जवान शहीद, पांच घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डीआरजी के दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था. जवान बस में सवार थे. जब बस गोदमा गांव के करीब पहुंची तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. बस में कम से कम 30 जवान सवार थे.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर पुलिस बस को क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस घटना में दो पुलिस जवान शहीद हो गए हैं और पांच अन्य घायल हुए हैं. राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोदमा गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर पुलिस बस को क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस घटना में बस में सवार डीआरजी के दो जवान शहीद हो गए हैं और पांच घायल हुए हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डीआरजी के दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था. जवान बस में सवार थे. जब बस गोदमा गांव के करीब पहुंची तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. बस में कम से कम 30 जवान सवार थे. विस्फोट से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है.

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को वहां से निकाला गया. उन्होंने बताया कि घायल जवानों को बीजापुर जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित इस जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 14 तारीख को आयुष्मान भारत योजना की शुरूवात करेंगे. प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है. वहीं नक्सलियों का उत्पात भी जारी है. आज नक्सलियों ने जिले के बीजापुर से भोपालपटनम मार्ग पर ​स्थित महादेव घाट के करीब लगातार दो बारूदी सुरंग में विस्फोट किया और पुलिस दल पर गोलीबारी की थी. इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget