एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ से विधायक देवव्रत सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Chhattisgarh MLA Dies: खैरागढ़ के पूर्व शाही परिवार के सदस्य देवव्रत सिंह पहली बार 1995 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे. वह 1998 और 2003 में फिर से चुने गए थे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के विधायक देवव्रत सिंह का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया. 52 साल के देवव्रत सिंह को आधी रात के करीब सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. खैरागढ़ के पूर्व शाही परिवार के सदस्य, देवव्रत सिंह पहली बार 1995 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे. वह 1998 और 2003 में फिर से चुने गए. 2007 में उन्होंने राजनांदगांव संसदीय सीट जीती.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक तथा अन्य नेताओं ने खैरागढ़ क्षेत्र से विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने देवव्रत सिंह के शोक संतप्त परिजन के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.मुख्यमंत्री बघेल ने राजकीय सम्मान के साथ सिंह का अंतिम संस्कार किए जाने का निर्देश दिया है. बघेल ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया. सिंह का कम उम्र में निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है.’’

खैरागढ़ से चौथी बार विधायक बने थे देवव्रत सिंह

बताया जाता है कि देवव्रत सिंह ने दिसंबर 2017 में यह कहते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी कि उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया क्योंकि उन्हें उपेक्षित और दरकिनार किया जा रहा था. दो महीने बाद वह फरवरी 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नेतृत्व वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) में शामिल हो गए. उन्होंने 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के टिकट पर खैरागढ़ से चौथी बार विधायक बने.

देवव्रत सिंह की मौत से सदमा

विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद परिवार सदमें में है. परिवार के सदस्यों के मुताबिक अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को कमल विलास महल में रखा गया है. आज शाम को खैरागढ़ में दिवंगत विधायक का अंतिम संस्कार किया जाएगा. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि हम सभी देवव्रत सिंह की मौत से सदमे में हैं. 1998 से मेरे उनके साथ घनिष्ठ संबंध थे. पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है. बताया जाता है कि इस वर्ष मार्च माह में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान देवव्रत सिंह कोरोना वायरस से भी संक्रमित हुए थे.

यह भी पढ़ें

Alert in Delhi: दिवाली पर भीड़भाड़ वाले बाजारों में आतंकी हमले के अलर्ट, चौकस हुई दिल्ली पुलिस ने अहम जगहों का लिया जायजा

Priyanka Gandhi on Petrol Price: डीजल-पेट्रोल की कीमत घटाने पर बोलीं प्रियंका गांधी- ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget