एक्सप्लोरर

'कांग्रेस के 4 मुख्यमंत्री में तीन OBC समुदाय के, लेकिन BJP में...', मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा हमला

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार (4 अक्टूबर) को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कहा कि बीजेपी लोगों का उत्पीड़न करती है.

Mallikarjun Kharge On PM Modi: इस साल के आखिर में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्य के दौरे पर हैं. खरगे ने बुधवार (4 अक्टूबर) को रायगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का जिक्र कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. 

खरगे ने कहा, ''छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओबीसी समाज से आते हैं. कर्नाटक के सीएम  सिद्धारमैया हैं, वे एक धनगर समुदाय से आते हैं, जो ओबीसी से संबंध रखता है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी ओबीसी वर्ग से आते हैं. हमारे चार में से तीन मुख्यमंत्री ओबीसी समाज से आते हैं.''

क्या दावा किया?
खरगे ने दावा किया, ''आपके (बीजेपी) यहां तो किसी ओबीसी और अनुसूचित जाति (SC) के लिए अंतर इतना ज़्यादा रहता है कि उनके साथ मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री बात नहीं करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें दूर से दर्शन देते हैं. नज़दीक जाना बड़ा मुश्किल है. हमारे नेता राहुल गांधी तो लोगों के साथ मिल रहे हैं. वो (राहुल गांधी) कारपेंटर और मैकेनिक के पास जाते हैं. हम सेवा करते हैं. ये हमारा मकसद है, हमारे नेता जनता के नजदीक है और वे दूरदर्शन नहीं देते हैं.''  

खरगे ने ये दावा ऐसे समय में किया है जब बिहार में हुए जाति आधारित सर्वेक्षण के बाद कांग्रेस लगातार कह रही है कि जितनी जिसकी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी. वहीं पीएम मोदी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कह रहे हैं कि गरीब ही एक जाति है. 

क्या मांग की?
खरगे ने मांग करते हुए कहा कि हम ओबीसी जनगणना चाहते हैं, क्योंकि इससे वह जानकारी मिलेगी, जिसके आधार पर कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किये जा सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की गारंटी है लोगों का उत्पीड़न करना, कांग्रेस की गांरटी है रोजगार सृजन और किसानों के लिए समर्थन मूल्य में वृद्धि करना. आपने गुजरात मॉडल स्वीकार किया तो परेशानी का सामना करेंगे, अगर आप छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाएंगे तो सुरक्षित रहेंगे. 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Election 2023: ओबीसी को साधने में जुटी कांग्रेस, इसी वर्ग से हैं ज्यादा मंत्री, छत्तीसगढ़ में इस फार्मूले पर पार्टी कर रही काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget