एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: जशपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान कार सवार ने लोगों को कुचला, 1 की मौत, 10 घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक कार चालक ने दुर्गा विसर्जन के दौरान लोगों को कुचल दिया. कई लोग घायल हो गए.

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक बड़ी और दुखद घटना हुई है. यहां एक कार चालक सड़क पर निकल रही धार्मिक रैली में शामिल लोगों को कुचलते हुए निकल गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हैं. इस घटना के बाद से यहां हालात बेकाबू हो गए हैं. लोग काफी ज्यादा गुस्से में है, जिस वजह से शहर में तनाव का माहौल है. गुस्से में लोगों ने उस कार को आग के हवाले कर दिया है. हालांकि पुलिस ने कार चालक समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

एक आरोपी का नाम बबलू विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा है. उम्र 21 साल है और मध्य प्रदेश के सिंगरौली, बैढ़न का निवासी है. दूसरे आरोपी का नाम शिशुपाल साहू पुत्र रामजन्म साहू है. उम्र 26 साल है और मध्य प्रदेश के बबरगवां जिला सिंगरौली का रहने वाला है. दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं और छत्तीसगढ़ से गुजर रहे थे. दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी मिल रही है कि गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर लिया है. लोग लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. पुलिस के तमाम आला अफसर मोके पर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. गुस्साए लोगों को शांत करने की कोशिश की जा रही है. पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

कैसे हुआ हादसा
छत्तीसगढ़ के जशपुर में दुर्गा माता विसर्जन के विसर्जन के लिए 100-150 लोग जा रहे थे. जश्न का माहौल था. तभी अचानक पीछे से लाल रंग की एक तेज रफ्तार कार मौके पर आती है और लोगों को कुचलते हुए आगे निकल जाती है. सवाल आखिर यही उठ रहा है कि कार चालक ने लोगों की भीड़ को देखकर गाड़ी रोकी क्यों नहीं. हालांकि ऐसी जानकारी मिल रही है कि गाड़ी में काफी नशीला पदार्थ (गांजा) था. अगर चालक गाड़ी रोकता, तो पकड़ा जाता.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राज्य के गृहमंत्री को इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. साथ ही मारे गए लोगों के परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-
किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास से हाथ कटा शव मिलने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा- पूरी घटना की जांच हो

Afghanistan Explosion: कंधार की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 32 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- हर मन तिरंगा
Live: स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- हर मन तिरंगा
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
PM मोदी ने लाल किले पर फहराया झंडा, वंदे मातरम को पूरे हुए 150 साल
PM मोदी ने लाल किले पर फहराया झंडा, वंदे मातरम को पूरे हुए 150 साल
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने लाल किले पर फहराया झंडा, वंदे मातरम को पूरे हुए 150 साल
PM मोदी ने लाल किले पर फहराया झंडा, वंदे मातरम को पूरे हुए 150 साल
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget