एक्सप्लोरर

Congress Rift: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी खोला कपिल सिब्बल के खिलाफ मोर्चा, बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Congress Rift: छत्तीसगढ़ CM बघेल ने भी कपिल सिब्बल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. भूपेश बघेल ने कहा है कि कपिल सिब्बल हमारे वरिष्ठ नेता हैं और वकील भी हैं. उनका इस प्रकार से बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है.

Congress Rift: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है. पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कपिल सिब्बल को नसीहत दी और आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कपिल सिब्बल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. कपिल सिब्बल के कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने के बाद देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. कपिल सिब्बल के घर के बाहर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया था.

अधिकतर लोग कपिल सिब्बल पर निशाना साध रहे हैं और उनके खिलाफ बयान दे रहे हैं. इधर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उन सभी नेताओं पर निशाना साधा जो कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कैप्टन अमरिंदर पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी नेता को सिर्फ व्यतिगत स्वार्थ नहीं देखना चाहिए. ऐसा नहीं होना चाहिए की अगर उसके मन मुताबिक कुछ नहीं मिला तो वो दूसरी पार्टी का दरवाजा खटखटाने लगे. सिंहदेव ने कहा ऐसे लोग जितना जल्दी छट जाएं उतना अच्छा है. सिंहदेव ने ये भी कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से जो भी नेता शुद्ध रूप से जुड़ा है वो कभी कांग्रेस छोड़ कर नहीं जाएंगे.

वहीं कपिल सिब्बल पर निशाना साधते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बोले कि कपिल सिब्बल लोगों को भ्रमित कर रहे हैं. ये साफ है कि कांग्रेस की लीडरशिप सोनिया गांधी के पास है. जितने निर्णय हो रहे हैं कांग्रेस अध्यक्षा कर रही हैं. ये दुर्भाग्य है कि कपिल सिब्बल जैसा ज्ञानी व्यक्ति को यही नहीं पता की कांग्रेस की लीडर सोनिया गांधी हैं.

बघेल ने सिब्बल के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कपिल सिब्बल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. भूपेश बघेल ने कहा है कि कपिल सिब्बल हमारे वरिष्ठ नेता हैं और वकील भी हैं. उनका इस प्रकार से बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है. भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सभी ने सोनिया गांधी को स्वीकार किया. बीच में चुनाव की भी घोषणा हुई लेकिन कोरोना के कारण उसे स्थगित किया गया. उसके बाद यह सवाल उठाना हास्यास्पद है.

यह भी पढ़ें:
Congress Crisis: पार्टी नेतृत्व पर कपिल सिब्बल के बयान से फूटा गुस्सा, घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन- Pics
Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस में बवाल के बीच बोले कपिल सिब्बल- ‘हम नहीं है जी हुजूर 23’, अजय माकन ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दे इस्तीफा'
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
PM मोदी और नितिन नवीन ने बांकीपुर पर की बात? दिलचस्प तस्वीर
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget