एक्सप्लोरर

जाति प्रमाण पत्र विवादः छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ मामला दर्ज

इससे पहले समीरा पैकरा की शिकायत पर पुलिस ने बीते मंगलवार को अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को गिरफ्तार कर लिया था. अमित जोगी अभी जेल में है.

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यहां बताया कि जिले के गौरेला थाने में पुलिस ने अजीत जोगी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान मरवाही विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी रही समीरा पैकरा की शिकायत पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है.

बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है.

प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि समीरा पैकरा ने सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी पतरस तिर्की के शपथपत्र को अधार बनाकर पुलिस में शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. मामले की जांच की जा रही है.

बीजेपी नेता समीरा पैकरा का बयान

समीरा पैकरा ने बातचीत के दौरान कहा है कि पतरस तिर्की वर्ष 1967-68 में बिलासपुर में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे. उन्होंने अपने शपथ पत्र में कहा है कि उन्होंने कभी भी अजीत जोगी को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया था.

समीरा पैकरा ने कहा कि शपथ पत्र में यह भी कहा गया है कि जोगी वर्ष 1967-68 के दौरान जारी जाति प्रमाण पत्र का उपयोग करते हैं वह असत्य है.

उन्होंने कहा कि तिर्की ने शपथ पत्र में कहा है कि यदि मेरे :तिर्की: द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ कोई भी जाति प्रमाण पत्र अजीत जोगी प्रस्तुत करते हैं वह झूठा और असत्य है. इस अधार पर उन्होंने (समीरा पैकरा) जोगी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री थे अजीत जोगी

पूर्व मुख्यमंत्री की जाति की जांच के लिए बनी उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने पिछले महीने अजीत जोगी के कंवर आदिवासी होने के प्रमाण पत्र को खारिज कर दिया था. इसके बाद पिछले सप्ताह भी अजीत जोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

इससे पहले समीरा पैकरा की शिकायत पर पुलिस ने बीते मंगलवार को अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को गिरफ्तार कर लिया था. अमित जोगी अभी जेल में है.

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद अजीत जोगी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बने थे. वर्ष 2000 से वर्ष 2003 तक वे राज्य के मुख्यमंत्री रहे. इस दौरान वे अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित मारवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे. वर्ष 2003 में कांग्रेस जब भाजपा से पराजित हुई तब रमन सिंह राज्य के मुख्यमंत्री बने.

अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को जब कांग्रेस से निष्कासित किया गया था तब जोगी ने नई पार्टी का गठन कर लिया था. अभी वह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुखिया हैं तथा मरवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.

INX मीडिया केस: तिहाड़ में कटी पी चिदंबरम की रात, खाने में मिली दाल रोटी और सब्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget