एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कांकेर जिले में चुनाव ड्यूटी के दौरान CAF जवान ने की फायरिंग, हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत

CAF Head Constable Shot Dead: जानकारी के मुताबिक, सीएएफ के आरोपी जवान पुरुषोत्तम सिंह और मृतक हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत (Surendra Bhagat) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था.

Chhattisgarh CAF Constable Shot Dead: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले (Kanker District) में चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीएएफ के एक जवान ने कथित तौर पर अपने साथियों पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से एक हेड कांस्टेबल (Head Constable Shot Dead) की मौके पर ही मौत हो गई. रविवार (25 दिसंबर) को एक जूनियर जवान ने कथित तौर पर किसी मामूली बात को लेकर अपने सीनियर जवान पर गोलियां बरसा दीं, जिसमें हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत (Surendra Bhagat) की जान चली गई. 

कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव (Bhanupratappur By Election) हुआ था, जिसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया था. सीएएफ जवानों को एक कॉलेज परिसर के अंदर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था.

वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप

छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के एक हेड कांस्टेबल की कांकेर जिले के एक सरकारी कॉलेज में ड्यूटी के दौरान हत्या की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब आरोपी जवान पुरुषोत्तम सिंह और मृतक हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इस दौरान आरोपी जवान पुरुषोत्तम सिंह ने कथित तौर पर अपनी राइफल से गोली चला दी.

झगड़े की वजह साफ नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी जवान पुरुषोत्तम सिंह (Accused Purushottam Singh) ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. कुछ देर बाद सीनियर अधिकारियों ने उसे दरवाजा खोलने के लिए कहा और फिर उसे हिरासत में ले लिया गया. घटना की पुष्टि करते हुए, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (SP Shalabh Sinha) ने बताया कि झगड़ा किस वजह से हुआ, यह अभी साफ नहीं है. झगड़े की वजह का पता लगाने के लिए आरोपी और उसके सभी सहयोगियों से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा की आत्महत्या के बाद वायरल हो रही ये इंस्टा पोस्ट, लोगों ने लिखा- पता नहीं कब अक्ल आएगी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget