एक्सप्लोरर

बीजापुर नक्सली हमले पर CM भूपेश बघेल बोले- ये इंटेलिजेंस फेलियर नहीं, हमारा ऑपरेशन जारी रहेगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारा ऑपरेशन नहीं रुकेगा. उस इलाके में इस महीने में हमारे दो कैंप स्थापिक किए जाएंगे. सीएम ने कहा कि इसके बाद नक्सलियों की गतिविधियां खत्म हो जाएंगी.

रायपुर: बीजापुर की घटना पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये इंटेलिजेंस फेलियर नहीं है. उन्होंने कहा कि नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है. चार ट्रेक्टरों से नक्सली अपने लोगों को लेकर गए हैं. सीएम ने कहा कि हम नहीं रूकेंगे. सड़के बनाएंगे और विकास का काम करेंगे. नक्सलियों की ये आखिरी लड़ाई है.

भूपेश बघेल ने कहा, "तर्रेम, बीजापुर में एक बड़ी घटना में सुरक्षाकर्मियों के एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने छिपकर आक्रमण किया. जिन जवानों ने अपनी जान गवाई उन्हें हम नमन करते हैं, उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है." मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा ऑपरेशन नहीं रुकेगा. उस क्षेत्र में इस महीने हमारे दो कैंप स्थापित किए जाएंगे. इसके बाद नक्सलियों की गतिविधियां सीमित हो जाएंगी. आम जनता को हम सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे.

वहीं बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने कहा कि लापता जवानों की तलाश करते हुए आज सर्च ऑपरेशन में 20 जवानों के शव बरामद किए गए. कुल मिलाकर इस घटना में हमारे 22 जवानों ने अपनी जान गवाई है. दो जवान लापता हैं, सर्च ऑपरेशन जारी है. कुल 31 जवान घायल हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का प्रभाव लगातार सिमट रहा है और उनका असर अब केवल एक सीमित क्षेत्र में रह गया है, इससे बौखलाकर वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं. हम उनके प्रभाव क्षेत्र में लगातार पुलिस शिविर स्थापित कर रहे हैं और आगे भी यह कार्य जारी रखेंगे.’’ राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि असम से रायपुर वापस लौटने के बाद बघेल ने विमानतल पर राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से बीजापुर में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ की घटना के संबंध में जानकारी ली.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले कुछ दिनों से असम के दौरे पर थे. वह वहां हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि बाद में मुख्यमंत्री ने शहर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात की तथा उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने बताया कि बघेल ने घायल जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया. उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.

इधर राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. विधानसभा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक ने बयान जारी कर कहा है कि नक्सली हिंसा से पूरा प्रदेश शोकाकुल है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में उत्सव में थे. कौशिक ने कहा है कि जब बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना पहले से ही थी तब पूरी कार्रवाई में कहां चूक हुई है. इसके लिए कौन जिम्मेदार है.

बीजेपी नेता ने कहा,‘‘ बड़ी संख्या में जवानों की शहादत ने सबको व्याकुल कर दिया है. इस समय चुनाव से ज्यादा हमारे सामने नक्सलवाद की चुनौती है. राज्य सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता से उनको कोई सरोकार नहीं है.’’ छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो गए हैं तथा 31 अन्य जवान घायल हुए हैं.

बीजापुर नक्सली हमला: अमित शाह के घर करीब एक घंटे हुई उच्चस्तरीय बैठक, CRPF और गृह मंत्रालय के अधिकारी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget