एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: कल होने वाले मतदान के लिए 1 लाख से ज्यादा सुरक्षाबल तैनात, ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर

बस्तर रेंज में आने वाली 12 विधानसभा सीटों पर क़रीब 1 लाख सुरक्षा जवान लगाए गए हैं. इसमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, आरपीएफ, एसएपी और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान शामिल हैं.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज में कल होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किये गए हैं. बस्तर रेंज में आने वाली 12 विधानसभा सीटों पर क़रीब 1 लाख सुरक्षा जवान लगाए गए हैं. इसमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, आरपीएफ, एसएपी और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान शामिल हैं. साथ ही कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान भी शामिल किए गए हैं.

कंपनी के लिहाज़ से बात करें तो कुल 496 कंपनियां सुरक्षा के लिए तैनात की जाएंगी. सुरक्षा की दृष्टि से इस बार 50 ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल भी किया जाएगा. सुरक्षा कंपनियां कहां हैं, इसकी जानकारी के लिए ट्रैकर भी लगाए जा रहे हैं, ताक़ि सभी कंपनियों का रियल टाइम लोकेशन पाया जा सके.

आईजी रेंज बस्तर विवेकानंद ने कहा कि ड्रोन से नक्सलियों का पता लगाकर सुरक्षाबलों को सूचित किया जा रहा है, ताक़ि उनकी घेरेबंदी की जा सके. कुछ जगहों पर नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है. बस्तर संभाग में आज (रविवार को) 7 जिलों में क़रीब 20 आईईडी बरामद किए गए हैं.

तकनीक का इस्तेमाल कर कोशिश की जा रही है कि मतदान प्रक्रिया को बेहतर तरीक़े से पूरा किया जा सके. बस्तर रेंज में कुल 2859 बूथों में से क़रीब 70 फीसदी बूथ अति-संवेदनशील श्रेणी के हैं. सुरक्षा के लिए 10 हेलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं जिससे निगरानी रखी जायेगी.

छत्तीसगढ़: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर आ टिका है राजनांदगांव में चुनावी दंगल

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटें हैं जिसके लिए पहले चरण के तहत सोमवार को 18 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं 20 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी. जिन जिलों (बस्तर, कांकेर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुरा, कोंडागांव और राजनांदगांव) में कल वोट डाले जाएंगे वह नक्सल प्रभावित हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget