एक्सप्लोरर

राफैल सौदे पर राहुल गांधी का सवाल- मोदी जी बताएं, अनिल अंबानी से क्या डील हुई, जेपीसी जांच क्यों नहीं कराते?

राहुल ने नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला कहा है. वहीं राफेल डील पर उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी ने HAL को छोड़कर अनिल अंबानी को ठेका क्यों दिया? जानें राहुल गांधी के मोदी सरकार पर 10 बड़े हमले.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला. नोटबंदी और राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कई सवाल भी पूछे हैं. राहुल ने नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला कहा है. वहीं राफेल डील पर उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी ने HAL को छोड़कर अनिल अंबानी को ठेका क्यों दिया? जानें राहुल गांधी के मोदी सरकार पर 10 बड़े हमले.
  1. नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला
राहुल गांधी ने कहा, ‘’पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए कि जब देश में बेरोजगारी जैसे मुद्दे बरकरार हैं तो उन्होंने नोटबंदी लागू करके देश को गहरा घाव क्यों दिया? नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है. आम आदमी से लिया गया धन सांठगांठ वाले पूंजीवादियों को दिया गया.’’
  1. नोटबंदी देश के लोगों पर हमला
राहुल गांधी ने कहा, ‘’नोटबंदी कोई गलती नहीं बल्कि देश के लोगों पर एक हमला था. यह जानबूझकर लागू की गई. इससे देश की जीडीपी में गिरावट आई है और देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है. इससे देश के छोटे दुकानदार खत्म हो गए हैं.’’
  1. कालाधन सफेद किया
राहुल गांधी ने कहा, ‘’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15-20 सबसे बड़े ‘‘क्रोनी कैपिटलिस्ट’’ (सत्ताधारियों से साठगांठ करने वाले पूंजीपतियों) की मदद के लिए यह कदम उठाया था.  पीएम मोदी ने 15 से 20 अपने सबसे बड़े उद्योगपति दोस्तों का कालाधन सफेद किया है.
  1. अमित शाह पर निशाना
राहुल गांधी ने कहा, ‘’बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा, ''जिस बैंक में अमित शाह डायरेक्टर थे, उसमें 700 करोड़ रुपये बदले गए. इसका जवाब भी दिया जाना चाहिए.''
  1. झूठ बोलते हैं पीएम मोदी
राहुल गांधी ने कहा, ‘’पीएम मोदी ने देश के युवाओं, छोटे दुकानदारों से वादा किया था कि काला धन खत्म हो जायेगा, नकली नोट खत्म हो जाएंगे और आतंकवाद पर चोट लगेगी. लेकिन पूरा पैसा वापस आ गया. पीएम मोदी सिर्फ झूठ बोलते हैं और हम उनका झूठ पकड़ लेते हैं.’’
  1. राफेल डील घोटाला
राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर भी पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये डील अब सिर्फ एक घोटाला है. इसकी समझौते की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराई जानी चाहिए.’’
  1. 500 करोड़ के विमान 1600 करोड़ में क्यों खरीदे?
राफेल डील पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘’आपने (पीएम मोदी ने) 520 करोड़ रुपये का विमान 1,600 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा? आप किसे फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं?’’
  1. HAL छोड़कर अनिल अंबानी को क्यों चुना?
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी को राफेल डील पर देश को बताना चाहिए कि HAL को छोड़कर अनिल अंबानी को ठेका क्यों दिया गया? यहां देखें राहुल गांधी की नोटबंदी और राफेल डील पर पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस- यह भी पढ़ें-

कांग्रेस नेता खड़गे की राहुल को सलाह, कहा- 'RSS जहर है, इसे चख कर देखने की जरूरत नहीं'

चारा घोटाला: लालू यादव ने किया सरेंडर, कोर्ट ने रिम्स अस्पताल में इलाज कराने की दी इजाजत

मद्रास HC फरमान, टोल प्लाजा पर VIP और जजों के लिए हो अलग लेन

पूर्व पीएम वाजयेपी की पहली मासिक पुण्यतिथि पर काव्यांजलि देगी BJP, पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा 'सेवा सप्ताह'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget