एक्सप्लोरर

Watch: दिल्ली-एनसीआर में बदलते मौसम ने बढ़ाई ठंड, बारिश से मिल सकती है प्रदूषण में राहत

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है. सुबह के वक्त रुक-रुक कर बारिश होते दिखी जिसके कारण ठंडी हवाएं चल रही हैं.

Delhi-NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही हल्की बूंदा बांदी के साथ मौसम ने करवट ली है. देर रात से हो रही बारिश लगातार जारी है. सुबह के वक्त भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं. इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. ठंड में इजाफा हुआ है जिस कारण आसमान में कोहरा छाया हुआ दिखाई दिया है. वहीं, ठंड और कोहरे के चलते गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है. साथ ही यातायात में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ठंडी हवाएं और घने कोहरे ने दिल्ली वासियों का हाल बेहाल कर दिया है.

हालांकि दिल्ली के इस मौसम से दिल्लीवासी काफी खुश हैं. ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि दिल्ली में अचानक ठंड में बारिश हो जाए. ठंडी हवाओं ने दिल्ली के मौसम को शिमला में तब्दील कर दिया है. ठंडी हवाएं, साफ आसमान और हल्की बारिश को लोग काफी एंजॉय कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों ने इस मौसम में ओमिक्रोन के संक्रमण बढ़ने का भी खतरा बताया है. साथ ही बड़े बुजुर्ग को लेकर भी चिंता जाहिर की है. ऐसा मौसम बुजुर्ग लोगों के लिए खतरनाक और इसमें बीमारियों के बढ़ने के असर काफी बढ़ जाते हैं. लोग इस बात से खुश भी नजर आए कि अचानक हुई इस बारिश का असर दिल्ली की हवा पर जरूर पड़ेगा, प्रदूषण नियंत्रण होगा जिससे दिल्ली की हवा साफ हो जाएगी.

Watch: दिल्ली-एनसीआर में बदलते मौसम ने बढ़ाई ठंड, बारिश से मिल सकती है प्रदूषण में राहत

ये मौसम जितना सुहाना है उतना खतरनाक भी- दिल्लीवासी

दिल्ली की रहने वाली साक्षी इस बदलते मौसम से कुछ नाखुश नज़र आईं. उनका कहना है कि ये मौसम जितना सुहाना है उतना ही खतरनाक भी है. संक्रमण दर बढ़ सकता है. साथ ही अचानक बड़ी इस ठंड ने आम लोगों को परेशान कर दिया है. कपड़ों के लेयर होने के बाद भी ठंड लग रही है. जो कामकाजी लोग हैं उनके लिए बढ़ती ठंड ने मुसीबत बढ़ा दी है. साक्षी ने ABP के माध्यम से लोगों से अपील कि, लोग अपना ख्याल रखें और बेवजह बाहर जाने से बचे.

दिल्ली के कपल जो दिल्ली के इस मौसम का लुफ्त उठाने घूमने आए हैं वे इस मौसम से काफी खुश नजर आए. दोनों का कहना है कि मौसम बहुत खूबसूरत बना हुआ है. ठंडी हवाएं चल रही हैं. हम दोनों इस मौसम को एंजॉय कर रहे हैं. साथ हीं उन्हें पूरी उम्मीद है कि बारिश का असर प्रदूषण पर जरूर पड़ेगा और दिल्ली की हवा कुछ साफ होगी. 

शिमला जैसा मौसम बना हुआ है- दिल्लीवासी

दिल्ली के रहने वाले रामानुग्रह सिंह का कहना है ये दिल्ली का मौसम तो शिमला की तरह लग रहा है. ऐसा लगता है हम शिमला में आ गए हैं. दिल्ली की रहने वाली तरन्नुम मौसम से भी खुश दिखी लेकिन उन्हें साथ ही बड़े बूढ़े लोगों की फिक्र भी है. इसके अलावा उन्हें संक्रमण फैलने का खतरा भी दिख रहा है. 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश हो सकती है. बारिश का सकारात्मक असर प्रदूषण पर देखने को मिलेगा. आज सुबह हवा की गुणवत्ता में कल के मुकाबले सुधार दर्ज किया गया है और आगे भी उम्मीद है कि बारिश प्रदूषण को कम करने का काम करेगी. अब देखना है ये आचनक बदलता मौसम क्या सौगात लेकर आता है.

यह भी पढ़ें.

UP Election 2022: बुलंदशहर में दिग्गजों का प्रचार, अमित शाह भरेंगे हुंकार तो अखिलेश जयंत निकालेंगे 'विजय यात्रा'

UP Election 2022: कभी सीएम योगी के खिलाफ प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार होने वाली Pooja Shukla बनी सपा उम्मीदवार, लखनऊ की इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget