एक्सप्लोरर

दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, पूरे दिन हल्की बारिश का अनुमान– मौसम विभाग

कई दिन गर्मी रहने के बाद आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना हो गया है. सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है जिससे तापमान में गिरावट आई है. वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पूरे दिन हल्की बारिश होती रहेगी. हालांकि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है.

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है. इसके साथ ही एनसीआर यानी कि नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे दिन हल्की बारिश होती रहेगी. भारतीय मौसम विज्ञान भवन के अनुसार सुबह 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.

वहीं ये भी साफ है कि आने वाले पूरे हफ्ते में बारिश की कोई संभावना नहीं है. अनुमान के अनुसार आज दिल्ली में बारिश हो रही है जिसके बाद न्यूनतम तापमान आने वाले दिनों में दो डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. हांलांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर नही है.

दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना

पूरे हफ्ते सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रहेगी लेकिन आसमान साफ रहेगा. इंडिया गेट घूमने आए लोगों से दिल्ली के लुटियंस जोन पहुंची एबीपी न्यूज की टीम ने एक्सक्लूसिव बातचीत की. साइक्लिस्ट आयुष कहते हैं कि मैं रोज अपने करीब 20 दोस्तों के साथ इंडिया गेट और आसपास साइकलिंग करता हूं लेकिन कुछ दिनों से सुबह के वक्त भी गर्मी बढ़ जाने के कारण हम लोग घर से नही निकाल रहे थे लेकिन आज बारिश के बावजूद हम लोग साइकिल चला रहे हैं क्योंकि मौसम बहुत अच्छा हो गया है. नेहा कहती हैं कि मैं अपने कुत्ते को घुमाने के लिए सुबह 10 किलोमीटर तक वॉक करती हूं और आज मौसम अच्छा होने के कारण बहुत एनर्जेक्टिक महसूस कर रही हूं.

बारिश की वजह से तापमान के 16 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

दिल्ली में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं , हल्की बारिश रुक-रुक कर हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने आज यानि 12 मार्च को बारिश का अनुमान जताया था.. बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा जो अभी फिलहाल 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 

13 मार्च - पारा दो डिग्री सेल्सियस गिर सकता है यानि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जाएगा जो आज 34 डिग्री सेल्सियस है. हल्की धुंध रहेगी लेकिन आसमान साफ रहेगा.

14 मार्च -  न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा यानि सुबह के वक्त मौसम ठंडा और गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन अधिकतम तापमान रोज़ की तरह गर्म 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की धुंध रहेगी.

15 मार्च -न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा लेकिन दोपहर का वक्त बेहद गर्म दर्ज किया जा सकता है क्योंकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा, सुबह के वक्त हल्की धुंध रहेगी.

16 मार्च -न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान दोनो में बढ़ोतरी दर्ज की जायेगी. न्यूनतम तापमान 18 तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं अधिकतम तापमान 35 - 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा, सुबह के वक्त हल्की धुंध रहेगी.

17 मार्च -न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है. वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा. हल्के बादल रहेंगे साथ ही सुबह के वक्त धुंध छाई रहेगी.

ये भी पढ़ें

अंबानी केस: विस्फोटक वाली कार के तार इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़े, तिहाड़ जेल से फोन बरामद

शुभेंदु अधिकारी आज शक्ति प्रदर्शन के साथ हल्दिया में दाखिल करेंगे नामांकन, मिथुन चक्रवर्ती भी होंगे शामिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉर्डर पर हालात तय करेंगे दोनों देशों के बीच रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे दोनों देशों के बीच रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget