एक्सप्लोरर

चांदनी चौक में रातों-रात फिर बन गया मंदिर, कोर्ट के आदेश पर हटाया गया था

चांदनी चौक के स्थानीय लोगों के मुताबिक रातों-रात स्टील का स्ट्रक्चर बनाकर मूर्तियों को स्थापित भी कर दिया गया. मंदिर बनने के बाद से सुबह से लोग पूजा करने पहुंच रहे हैं. मंदिर के पुजारी अशोक भारद्वाज के मुताबिक सौंदर्यीकरण के कार्यक्रम के अनुरूप मंदिर बन गया है.

नई दिल्ली: चांदनी चौक में जिस हनुमान मंदिर को अतिक्रमण कह कर हटा दिया गया था, वो फिर से बन गया है. इस बार जहां पहले मंदिर था, उससे कुछ कदम की दूरी पर सड़क के बीच बने पेवमेंट पर बनाया गया है. वहीं, इस बार मंदिर की दीवार ईंट-पत्थर की नहीं, बल्कि स्टेनलेस स्टील की है. मंदिर के अंदर हनुमानजी की वही पुरानी मूर्ति भी स्थापित की गई और पूजा-अर्चना भी हुई.

चांदनी चौक के स्थानीय लोगों के मुताबिक रातों-रात स्टील का स्ट्रक्चर बनाकर मूर्तियों को स्थापित भी कर दिया गया. मंदिर बनने के बाद से सुबह से लोग पूजा करने पहुंच रहे हैं. मंदिर के पुजारी अशोक भारद्वाज के मुताबिक सौंदर्यीकरण के कार्यक्रम के अनुरूप मंदिर बन गया है. इसकी स्थापना रात को हुई है. उन्होंने ये भी साफ कहा कि मूर्ति वही है, जो पहले मंदिर में थी. वहीं, मंदिर का स्टील स्ट्रक्चर कैसे आया? कहां से बन गया? इसपर वो कुछ नहीं बोले. इसके अलावा उन्होंने साफ कहा कि मंदिर पहले 10 फिट दूर सड़क किनारे था, लेकिन अब सौंदर्यीकरण के हिसाब से बीच में आ गया.

स्थानीय लोगों के मुताबिक ये चमत्कार है. पहले जब मंदिर हटा, तब लोगों को सुबह पता चला और अब मंदिर वापस आ गया तो भी सुबह लोगों को पता चला. किसने? कैसे? कहां से ये मंदिर आया, किसी को नहीं पता. मंदिर दोबारा स्थापित होने की खबर के बाद से लोग लगातार मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं. मंदिर पर माथा टेकने वालों में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश शामिल थे. दोनो ने पूजा-अर्चना की. जब एबीपी न्यूज़ ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर से पूछा कि मंदिर कैसे वापस आया? तो उनका जवाब साफ था कि मंदिर बीच में नहीं है. उनके मुताबिक जैसे रातोंरात हटा था, उसी तरह आया.

चांदनी चौक में रातों-रात फिर बन गया मंदिर, कोर्ट के आदेश पर हटाया गया था

आपको बता दे दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत प्राचीन हनुमान मंदिर को हटाये जाने के मामले में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप हुआ था और काफी बवाल हुआ था. आम आदमी पार्टी का आरोप था कि बीजेपी शासित एमसीडी ने कोर्ट में हलफनामा दायर करके यह बात कही है कि यह मंदिर अतिक्रमण की जमीन पर बना हुआ है और हम इस हनुमान मंदिर को तोड़ना चाहते हैं. जिस पर कोर्ट ने उन्हें मंदिर तोड़ने की अनुमति दी थी. वहीं, बीजेपी का कहना था कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में यह लिख कर दिया कि नगर निगम और पुलिस उन्हें सहयोग नहीं कर रही है और उनके अधिकारी मंदिर तोड़ने में बाधा डाल रहे हैं. इस सिफारिश पर हाई कोर्ट ने नगर निगम और पुलिस को निर्देशित किया.

बीजेपी में शामिल होने से पहले ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन का बड़ा बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget